{"_id":"6a89fc96a20d4eb23007e2a7","slug":"vegetable-seller-died-in-accident-sirsa-news-c-128-1-svns1027-163692-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कैंटर की टक्कर से फल-सब्जी रेहड़ी लगाने वाले की मौत, मां गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कैंटर की टक्कर से फल-सब्जी रेहड़ी लगाने वाले की मौत, मां गंभीर घायल
Sun, 23 Aug 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर एजेंसी के पास बाईपास पर हुआ हादसा, परिजनों ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
फोटो 16
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। टिब्बी अड्डा के पास फल-सब्जी की रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा 20 अगस्त की शाम साढ़े 7 बजे ट्रैक्टर एजेंसी के पास हुआ। मृतक मक्खन वार्ड नंबर 13, ऐलनाबाद का रहने वाला था।
हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल उसकी मां संतोष का अग्रोहा अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक मक्खन के भाई राजेश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह और उसका छोटा भाई मक्खन टिब्बी अड्डा के पास फल-सब्जी की रेहड़ी लगाते थे।
20 अगस्त की शाम काम खत्म करने के बाद मक्खन और उनकी माता संतोष रेहड़ी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान जय हनुमान ट्रैक्टर एजेंसी के पास पीछे से आ रहे तेल कैंटर ने उनकी रेहड़ी में टक्कर मार दी। चालक तेज गति व लापरवाही से कैंटर चला रहा था।
विज्ञापन
टक्कर के कारण मक्खन व उसकी मां संतोष को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने दोनों को सरकारी अस्पताल ऐलनाबाद पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नागरिक अस्पताल सिरसा रेफर कर दिया गया। मक्खन की हालत गंभीर होने के कारण उसकी मौत हो गई।
जांच अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि परिजनों ने पुलिस से आरोपी चालक रतिराम निवासी गांव उमेदपुरा जिला सिरसा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।