फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   budget accepted for underpass

Sirsa News: अंडरपास के बढ़े बजट को मिली सीएम से अनुमति, सितंबर में रेलवे से मिलेगी

Mon, 24 Aug 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 24 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
budget accepted for underpass
सिरसा पुराना कचहरी रोड फाटक की फोटो। संवाद
- वर्ष 2027 में अप्रैल माह तक काम होगा पूरा
विज्ञापन

फोटो -- 37
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पुराना कचहरी रोड रेलवे फाटक पर प्रस्तावित अंडरपास के निर्माण कार्य को लेकर शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। अंडरपास के काम में देरी के कारण बढ़े बजट को मुख्यमंत्री की ओर से मंजूरी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग ने निर्माण के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विभाग की ओर से एक साल से वर्ष 2022 की मुख्यमंत्री की घोषणा को अमलीजामा पहनाने का काम किया जा रहा है। जनवरी 2025 में अंडरपास को लेकर प्रक्रिया शुरू हुई थी। उसके बाद से ही अंडरपास को लेकर काम चल रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पेयजल व सीवरेज लाइनों को बदलने का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

अब महज रेलवे से अनुमति का इंतजार प्रशासन कर रहा है। रेलवे से मानसून के बाद सितंबर माह में अनुमति मिलने की उम्मीद है और उसी अनुरूप बीएंडआर विभाग ने अपनी तैयारी की हुई है। रेलवे का काम पूरा होने के बाद भी छह माह का कम से कम वक्त अंडरपास के काम को पूरा होने में लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है घोषणा
ओढ़ां में 29 मई 2022 को प्रगति रैली के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की। इसके लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों ने फिजिबिलिटी जांचने के भी आदेश दिए। अधिकारियों ने फिजिबिलिटी जांच कर रिपोर्ट रेलवे को भेजी। इसके साथ ही प्रोजेक्ट की ड्राइंग भी तैयार की गई। अब बीएंडआर विभाग के अधिकारियों ने अंडरपास का 10 करोड़ 60 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया था। टेंडर प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद एक साल का वक्त दिया गया मगर, जन स्वास्थ्य विभाग के काम में देरी होने के कारण मैटीरियल कॉस्ट बढ़ गई। इसके बाद पुनः अनुमति के लिए मुख्यालय रिपोर्ट बनाकर भेजी गई। इसको दो सप्ताह पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अनुमति दे दी।
यह है मौजूदा स्थिति
शहर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित पुरानी कचहरी रोड पर फाटक बंद होने के दौरान अक्सर जाम लगता है। यहां से प्रतिदिन 11 ट्रेनों का आवागमन रहता है। फाटक दिन भर में 20 से ज्यादा बार बंद होता है। ऐसे में हर बार 10 से 20 मिनट तक वाहन चालकों को इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में ट्रैफिक जाम होने के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस रोड से प्रतिदिन 10 से 15 हजार वाहन गुजरते हैं। वहीं, सड़क का लेवल डाउन होने के कारण बारिश के साथ ही गड्ढे बन जाते हैं। अब अंडरपास बनने से वाहन चालकों को जहां जाम से मुक्ति मिलेगी, वहीं यातायात व्यवस्था भी बेहतर हो पाएगी।

कोट्स
पुरानी कचहरी रोड पर अंडरपास बनाने की प्रक्रिया जारी है। जन स्वास्थ्य विभाग का काम हो चुका है। रेलवे से 25 सितंबर के आसपास अनुमति मिलने की उम्मीद है। इसी आधार पर तैयारियां की गई है। मैटीरियल कॉस्ट व डिजाइन में बदलाव के कारण बढ़ी हुई कॉस्ट को लेकर मुख्यमंत्री से अनुमति मिल चुकी है। ऐसे में विकास कार्य को तेजी से करवाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
-संजय सभ्रवाल, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed