फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Held a virtual interaction with BJP's 'Shakti Kendra' in-charges.

Yamuna Nagar News: भाजपा के शक्ति केंद्र प्रभारियों से किया वर्चुअल संवाद

Fri, 21 Aug 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 21 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Held a virtual interaction with BJP's 'Shakti Kendra' in-charges.
शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ आयोजित बैठक में उप​​स्थित विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य। प्र
यमुनानगर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से संगठनात्मक अभियानों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला यमुनानगर के सभी शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ वर्चुअल संवाद बैठक आयोजित की गई। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता और प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने शक्ति केंद्र प्रभारियों से सीधा संवाद किया और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि शक्ति केंद्र प्रभारी संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके माध्यम से पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाता है। यमुनानगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों को धरातल पर पूरी निष्ठा के साथ लागू किया जाएगा। विधायक ने सभी शक्ति केंद्र प्रभारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति दें और कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखें। वर्चुअल बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा, जिला महामंत्री नरेंद्र राणा, प्रवीण खदरी, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, हैप्पी खेड़ी, जिला आईटी प्रमुख शुभम दत्ता, जिला सचिव प्रभा सागर, भाजपा नेता सुमित गुप्ता, पार्षद विभोर पहुजा, मंडल अध्यक्ष शुभम राणा, चेयरमैन रुपिंद्र सिंह मल्ही, चरण सिंह, आदेश राणा, संध्या रावत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed