{"_id":"6a876efad81ca506fe0fb5ce","slug":"instructions-issued-to-withhold-payments-to-two-agencies-due-to-delays-in-development-works-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-161548-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विकास कार्यों में देरी पर दो एजेंसियों की पेमेंट रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विकास कार्यों में देरी पर दो एजेंसियों की पेमेंट रोकने के निर्देश
Fri, 21 Aug 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में पार्षदों व अधिकारियों की बैठक लेते हुए मेयर सुमन बहमनी। प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। वार्ड 19 में निर्धारित समयावधि में विकास कार्य पूरा नहीं करने वाली दो एजेंसियों की पेमेंट रोकने और उन पर नियमानुसार पेनल्टी लगाने के निर्देश मेयर सुमन बहमनी ने दिए हैं। वहीं, टेंडर अलॉट होने के बावजूद काम शुरू नहीं करने वाली एजेंसियों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में देरी करने वाले ठेकेदारों और एजेंसियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
मेयर सुमन बहमनी ने वीरवार को कन्हैया साहिब चौक स्थित नगर निगम कार्यालय में वार्ड 16 से 22 तक चल रहे विकास कार्यों और लंबित कार्यों की समीक्षा के लिए पार्षदों, निगम की इंजीनियरिंग शाखा और जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सातों वार्डों में चल रहे करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई।
मेयर ने संबंधित सहायक अभियंताओं और कनिष्ठ अभियंताओं से वार्डवार कार्यों की स्थिति पूछी। उन्होंने प्रत्येक निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए अधिकारियों से पूछा कि कौन सा काम कितने प्रतिशत पूरा हो चुका है और उसे पूरा करने की निर्धारित समय सीमा क्या है। टेंडर होने के बावजूद शुरू नहीं हुए कार्यों के कारण भी पूछे गए। उन्होंने शहर में बनने वाली सड़कों, गलियों और अन्य विकास कार्यों के जल्द एस्टीमेट तैयार कर टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित कार्यों के निर्माण में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
मेयर ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनहित से जुड़े कार्यों में अनावश्यक देरी होने से लोगों को परेशानी होती है। इसलिए अधिकारी नियमित रूप से कार्यों की मॉनिटरिंग और मौके पर निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि जिन वार्डों में गलियां अभी भी कच्ची हैं या क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, वहां जल्द एस्टीमेट तैयार कर टेंडर लगवाए जाएं। निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरे करवाकर शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। बैठक में सहायक अभियंता सुरेंद्र दहिया, राजेश शर्मा, पार्षद संदीप धीमान, दीक्षित कुमार, उज्ज्वल बन्याल, हरजीत आनंद, विक्रम राणा, मंजीत कौर, पार्षद प्रतिनिधि अंकित कपिल, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के उप-मंडल अधिकारी रोहित सरोगी तथा कनिष्ठ अभियंता तुलसी, विशाल, मोनिका सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद