{"_id":"6a8b46f4853c54f7e60dd1aa","slug":"barry-navgaon-connecting-road-in-poor-condition-potholes-testing-motorists-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-166121-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बैरी-नवगांव संपर्क सड़क बदहाल, गड्ढे ले रहे वाहन चालकों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बैरी-नवगांव संपर्क सड़क बदहाल, गड्ढे ले रहे वाहन चालकों की परीक्षा
विज्ञापन
बैरी-नवगांव सड़क पर पड़े गड्ढे। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साल से अधूरा पड़ा सड़क के विस्तारीकरण का काम, बिखरी मिट्टी और पत्थरों से हादसे का खतरा
कटिंग के बाद नहीं हटाई मिट्टी-पत्थर, बारिश में सड़क पर फैल रहा मलबा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से एक साल पहले शुरू हुए बैरी-नवगांव संपर्क सड़क के विस्तारीकरण का काम अब ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। सड़क चौड़ी करने के लिए कई स्थानों पर कटिंग कर दी गई, लेकिन इससे निकली मिट्टी और पत्थरों को सड़क किनारे से नहीं हटाया गया। बरसात शुरू होने के बाद यही मलबा पानी के साथ बहकर सड़क पर पहुंच रहा है। इससे जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं और वाहन चालकों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है।
लोगों को उम्मीद थी कि विस्तारीकरण बाद सड़क बेहतर होगी और आवाजाही आसान होगी, लेकिन अधूरे काम ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई स्थानों पर सड़क की ऊपरी सतह उखड़ चुकी है। बारिश का पानी गड्ढों में भर जाने से उनकी गहराई का पता नहीं चलता। दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान हैं। गड्ढों से बचने के लिए उन्हें सड़क के दूसरे हिस्से में जाना पड़ता है, जिससे सामने से आने वाले वाहनों से टक्कर का खतरा बना रहता है। कटिंग के बाद निकली मिट्टी, पत्थर और बजरी कई स्थानों पर सड़क किनारे पड़े हैं। बारिश में मिट्टी बहकर सड़क पर आ रही है और पत्थर वाहनों के रास्ते में बिखर रहे हैं। इससे मार्ग संकरा हो गया है। दो वाहनों के आमने-सामने आने पर निकलने में दिक्कत होती है। रात के समय गड्ढों और पत्थरों का सही अंदाजा नहीं लग पाता। ग्रामीणों के अनुसार सड़क किनारे छोड़े गए मलबे से पानी की निकासी भी प्रभावित हो रही है। बारिश का पानी कई जगह सड़क पर जमा होकर गड्ढों में भर जाता है। इससे सड़क की हालत लगातार खराब हो रही है। वहीं गड्ढों में वाहन उतरने से टायर, रिम और वाहन के निचले हिस्से को नुकसान पहुंचने की शिकायतें हैं।
दोपहिया वाहन चालकों के लिए सड़क बनी खतरा
इस मार्ग से नौकरी, व्यापार, स्कूल और अस्पताल जाने वाले लोग रोजाना गुजरते हैं। खराब सड़क के कारण सफर में अधिक समय लग रहा है। बरसात में कीचड़ और फिसलन से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन अचानक गड्ढा या पत्थर आने से असंतुलित हो सकते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
सड़क की स्थिति जल्द सुधारने की मांग
ग्राम पंचायत बैरी रजादियां की प्रधान ज्योति शर्मा, उपप्रधान राजकुमार, जिला परिषद सदस्य बरमाणा वार्ड अशोक कुमार और बीडीसी सदस्य निशा चंदेल ने सड़क की स्थिति जल्द सुधारने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कटिंग के बाद मिट्टी-पत्थर सड़क किनारे छोड़ने और गड्ढों को ठीक नहीं करने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। उन्होंने संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी से मलबा हटाने, गड्ढे भरने और सड़क विस्तारीकरण का अधूरा कार्य को जल्द पूरा करने की मांग की है।