हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: खाली सीटों को भरने के लिए अब संस्थान स्तर पर स्पॉट काउंसलिंग
प्रदेश में बागवानी, प्राकृतिक एवं जैविक खेती और डेयरी क्षेत्र में रोजगारपरक प्रशिक्षण लेने के इच्छुक युवा 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक, बी फार्मेसी सहित अन्य विषयों में लेटरल और डायरेक्ट एंट्री की खाली सीटों को भरने के लिए संस्थान स्तर पर स्पॉट काउंसलिंग करने का निर्णय लिया है। जिस संस्थान में सीटें खाली रही हैं, वहां पर ही स्पॉट काउंसलिंग होगी। सीटों का आवंटन जमा दो की मेरिट के आधार पर होगा। वहीं, इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर में बीटेक सीएसई की नौ सीटें के लिए स्पॉट काउंसलिंग प्रक्रिया 26 अगस्त को सुबह दस बजे से शुरू होगी। नौ सीटें में एक सीट ईडब्ल्यूएस श्रेणी की शामिल हैं।
इसके अलावा एमएससी भौतिकी, पर्यावरण विज्ञान, एमए/एमएससी योग, एमबीए पर्यटन, एमटेक सीएसई और बीएचएमसीटी की खाली सीटों के लिए 25 अगस्त तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। तकनीकी विवि से संबंधित शिक्षण संस्थानों में बीटेक, बी फार्मेसी (लेटरल व डायरेक्ट एंट्री) की स्पॉट काउंसलिंग का शेड्यूल संबंधित शिक्षण संस्थानों की ओर से जारी किया है, जो संबंधित शिक्षण संस्थान और तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। तकनीकी विवि के कुलसचिव अनुपम कुमार ठाकुर ने कहा कि जिस शिक्षण संस्थान में सीटें खाली रही हैं, वहां पर ही स्पॉट काउंसलिंग होगी। स्पॉट काउंसलिंग से संबंधित डिटेल अभ्यर्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
बागवानी, जैविक खेती, डेयरी कोर्स को 31 तक करें आवेदन
प्रदेश में बागवानी, प्राकृतिक एवं जैविक खेती और डेयरी क्षेत्र में रोजगारपरक प्रशिक्षण लेने के इच्छुक युवा 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। तकनीकी शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शुरू किए गए तीन नए एक वर्षीय सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दिया है। अधिसूचना के अनुसार सर्टिफिकेट कोर्स इन हॉर्टिकल्चर (एरिया स्पेसिफिक) राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान घुमारवीं, जुब्बल और रिकांगपिओ में शुरू किया गया है। सर्टिफिकेट कोर्स इन नेचुरल, ऑर्गेनिक फार्मिंग राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रैल और ठियोग, जबकि सर्टिफिकेट कोर्स इन डेयरिंग राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में शुरू किया गया है।
इस दौरान प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को स्पॉट राउंड में भाग लेने के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। तकनीकी शिक्षा, औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण हिमाचल प्रदेश की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 31 अगस्त तक रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए संबंधित संस्थानों में आवेदन किए जा सकेंगे। 31 अगस्त को संस्थानों में सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक नए आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। अधिसूचना के अनुसार एक वर्ष के लिए गैर-रियायती सीटों की शुल्क संरचना 15,970 रुपये रखी गई है।