फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: HPU declares results for six postgraduate courses; 85.91 percent of students successful.

शिमला: एचपीयू ने घोषित किए छह स्नातकोत्तर कक्षाओं के परिणाम, 85.91 प्रतिशत विद्यार्थी सफल

Mon, 24 Aug 2026 06:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Aug 2026 06:03 PM IST
सार
Register For Event

प्रदेश विश्वविद्यालय ने जून और जुलाई में करवाई छह स्नातकोत्तर परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। एमएससी भौतिकी चतुर्थ सेमेस्टर में 85.91 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। 

विज्ञापन
Shimla: HPU declares results for six postgraduate courses; 85.91 percent of students successful.
एचपीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जून और जुलाई में करवाई छह स्नातकोत्तर परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। एमएससी भौतिकी चतुर्थ सेमेस्टर में 85.91 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। एमएससी प्राणीशास्त्र में 77.99 प्रतिशत, एमएससी पर्यावरण विज्ञान में सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

विज्ञापन


एमए भूगोल चतुर्थ सेमेस्टर में 79.82 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। इसमें पुनः परीक्षा देने वाले विद्यार्थी भी शामिल हैं। एमए शारीरिक शिक्षा चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। एमपीएड चतुर्थ सेमेस्टर में 80.65 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को पहचान पत्र के माध्यम से परिणाम देखने की सुविधा दी है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने परिणाम जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed