फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A major gift for women Tamil Nadu Announcements ranging free bus travel LPG cylinders when will scheme begin

तमिलनाडु में महिलाओं को बड़ा तोहफा: मुफ्त बस यात्रा से लेकर LPG सिलिंडर तक का एलान, कब से शुरू होगी यह योजना?

Mon, 24 Aug 2026 12:15 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 24 Aug 2026 12:15 PM IST
सार
Register For Event

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री  विजय ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना का विस्तार और तीन मुफ्त कुकिंग गैस सिलिंडर देने का एलान किया है। अब महिलाएं डीलक्स, एक्सप्रेस और एलएसएस सरकारी बसों में भी मुफ्त सफर कर सकेंगी। योजना में आय या यात्राओं की संख्या की कोई सीमा नहीं होगी। 

विज्ञापन
A major gift for women Tamil Nadu Announcements ranging free bus travel  LPG cylinders when will scheme begin
विजय, सीएम, तमिलनाडु - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना का विस्तार करने की घोषणा की। इसके साथ ही लाभार्थियों के लिए डीलक्स और एक्सप्रेस जैसी सेवाओं को भी मुफ्त कर दिया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने क्या एलान किया? 
विधानसभा में कई घोषणाएं करते हुए, विजय ने टीवीके के मुख्य चुनावी वादों को पूरा किया। उन्होंने तीन मुफ्त कुकिंग गैस सिलिंडर देने और परंदूर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को रद्द करने की घोषणा की। बता दे कि किसानों ने इस प्रोजेक्ट का जोरदार विरोध किया था क्योंकि वे अपनी जमीन नहीं छोड़ना चाहते थे।

विज्ञापन

सीएम विजय ने क्या कहा? 
वहीं, विजय ने नियम 110 के तहत बयान देते हुए कहा, ‘महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा 'वेत्री पयनम'  का लाभ उठाने के लिए आय की सीमा या यात्राओं की संख्या जैसी कोई शर्त नहीं होगी।’ महिलाएं मेट्रोपॉलिटन और शहरी इलाकों में चलने वाली एक्सप्रेस, एलएसएस और डीलक्स सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब से शुरू होगी यह योजना? 
उन्होंने कहा कि यह योजना 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के मौके पर शुरू की जाएगी। इससे राज्य सरकार पर हर साल 6,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा।

चुनाव से पहले विजय ने क्या कहा था? 
अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विजय ने 'अन्नपूर्णी सुपर सिक्स' स्कीम का वादा किया था। इसके तहत तमिलनाडु के हर पात्र परिवार को हर साल छह मुफ्त एलपीजी सिलिंडर देने का भरोसा दिया गया था, ताकि उनके घर का खर्च कम हो सके। 

विजय ने कहा, ‘इससे उन लोगों का बोझ कम होगा जो सिलिंडर लेने के लिए ज्यादा पैसे खर्च कर रहे थे। सरकार ने कुकिंग गैस सिलिंडर की कीमत देने का फैसला किया है। पहले चरण में तीन मुफ्त एलपीजी सिलिंडर दिए जाएंगे और सिलिंडर की कीमत सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी।’ इस दौरान सत्ता पक्ष के सदस्यों ने मेज थपथपाकर उनका समर्थन किया।

कितने लोगो को फायदा होगा? 
इस कदम से लगभग 2.5 लाख रुपये सालाना आय वाले परिवारों, आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों, छोटे और मध्यम किसान परिवारों, दिव्यांगों और गरीब परिवारों को फायदा होगा।

विजय ने कहा, ‘इसकी तैयारी का काम शुरू हो गया है। यह योजना 2027 के पोंगल (जनवरी के मध्य) त्योहार पर शुरू की जाएगी।’ उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार इस पहल के लिए हर साल 4,000 करोड़ रुपये आवंटित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed