Maharashtra: पालघर में सीजेपी का सड़क सत्याग्रह, कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल जारी; समर्थन में उतरे स्थानीय नेता
महाराष्ट्र के पालघर जिले में सड़कों की खराब स्थिति और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर शुरू किया गया विरोध प्रदर्शन लगातार आगे बढ़ रहा है। विवेक तिवारी की अगुवाई में चल रहे इस आंदोलन के छठे दिन सीजेपी का दल प्रदर्शन स्थल पर पहुंचा। प्रतिनिधियों ने आंदोलनकारियों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके प्रति एकजुटता दिखाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विवेक तिवारी ने मुंबई के बाहरी इलाके में स्थित वसई-विरार क्षेत्र में खराब होती सड़कों और बुनियादी ढांचे की कमी के खिलाफ ‘सड़क सत्याग्रह’ शुरू किया है। कांग्रेस और अन्य दलों के स्थानीय नेताओं ने भी प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है।
राजस्थान में सीजेपी कर रही स्कूलों का दौरा
वहीं, राजस्थान के जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के स्कूलों का दौरा करने का विरोध हो रहा है। शुक्रवार की सुबह रामपुरा, कंवरपुरा स्थित प्राथमिक स्कूल का दौरा करने पहुंचे सीजेपी के प्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों से धक्का-मुक्की कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया।
रामपुरा, कंवरपुरा स्थित सरकारी स्कूल पिछले कई से भैंसों के तबेले में चल रहा है। मैं अभी वही पहुँच रहा हूँ।
लेकिन हमारी टीम के कुछ साथी जो वहाँ पहुचे हुए थे, उनके साथ भाजपा के गुंडे फिर मारपीट पर उतर आए।
भाजपा को हमारे बच्चे भैंसों के तबेले में पढ़ते रहे, यह मंज़ूर है,… pic.twitter.com/OYYThDjKgB— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) August 21, 2026
सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ''रामपुरा, कंवरपुरा स्थित सरकारी स्कूल पिछले कई वर्षों से भैंसों के तबेले में चल रहा है। मैं अभी वही पहुंच रहा हूं। लेकिन हमारी टीम के कुछ साथी जो वहां पहुंचे हुए थे, उनके साथ भाजपा के गुंडे फिर मारपीट पर उतर आए। भाजपा को हमारे बच्चे भैंसों के तबेले में पढ़ते रहे, यह मंजूर है, लेकिन इन स्कूलों को अगर हम ठीक करवाने की कोशिश करें यह मंजूर नहीं है। इससे शर्मनाक बात क्या हो सकती है?''