फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: छह घंटे की बिजली कटौती से व्यापारी परेशान, समय बदलने की मांग

विज्ञापन
jammu kashmir news
 बाजार में बिजली कर्मी तारों को बदलते।   - फोटो : udhampur news
उधमपुर। शहर में बिजली विभाग की ओर से तारें बदलने के काम के चलते शनिवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। छह घंटे की बिजली कटौती के कारण आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कटौती को लेकर व्यापारियों ने रोष जताते हुए बिजली विभाग से काम का समय बदलने की मांग की है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राहुल ने कहा कि सुबह का समय दुकानों में कामकाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसी दौरान बिजली बंद रहने से व्यापारियों का काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की ओर से हर साल कभी तारें बदलने तो कभी मीटर बदलने का काम किया जाता है, जिससे व्यापारियों और आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। व्यापारियों ने बताया कि बिजली बंद होने के साथ बाजार में लटकती और बिखरी हुई तारों के कारण दुकानदारों और ग्राहकों को भी दिक्कत होती है। बिजली पर निर्भर फोटोस्टेट, आइसक्रीम, दूध सहित अन्य दुकानदारों का काम पूरी तरह ठप हो जाता है। व्यापारियों का कहना है कि बिजली कटौती के बावजूद बिजली बिल में किसी प्रकार की राहत नहीं दी जाती। उन्होंने कहा कि बाजार में बिखरी और लटकती तारों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। व्यापारियों ने विभाग से मांग की कि तारें बदलने का काम सुबह 8 से 10 बजे के बीच किया जाए, ताकि आम जनता और व्यापारियों को कम से कम परेशानी हो। व्यापारियों ने कहा कि पिछले कई वर्षो से कभी तार बदलने तो कभी मीटर बदलने के नाम पर बिजली बंद की जाती रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो व्यापारी बिजली विभाग के कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed