फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu & Kashmir 13 terrorist overground workers nabbed in Valley within 36 hours

जम्मू-कश्मीर: घाटी में 36 घंटे में 13 आतंकी ओवरग्राउंड वर्कर्स पकड़े, उगलेंगे आकाओं के खौफनाक मंसूबे

Thu, 27 Aug 2026 11:04 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 27 Aug 2026 11:04 AM IST
सार
Register For Event

कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। पिछले 36 घंटों में घाटी में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी सहयोगियों की संख्या 13 हो गई है।

विज्ञापन
Jammu & Kashmir 13 terrorist overground workers nabbed in Valley within 36 hours
कुलगाम में साजिश नाकाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ चौतरफा प्रहार जारी है। सुरक्षाबलों ने बुधवार को कुलगाम जिले में बड़ी साजिश को नाकाम किया। आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान पांच संदिग्ध आतंकी मददगारों (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। पिछले 36 घंटों में घाटी में गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी सहयोगियों की संख्या अब 13 हो गई है।

विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को कुलगाम के बुगाम बाग इलाके में संदिग्ध तत्वों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर कुलगाम पुलिस, सेना की 9 राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 18वीं बटालियन ने संयुक्त तलाशी अभियान (कासो) चलाया। इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी के दौरान पांचों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में फुरखान अहमद वानी (22), सोहैब अहमद पाला (20) और सलमान अब्बास लोन (20) सभी निवासी बुगाम, निदाश अहमद रेशी (22) निवासी नानीबुघ और फैजल अकबर (30) निवासी रेडवानी पायीन शामिल हैं। सुरक्षा बलों के अनुसार, तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चार विदेशी 9 एमएम पिस्टल, चार मैगजीन, 22 कारतूस और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। बरामद हथियारों को जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन

पूछताछ जारी, और हो सकती हैं गिरफ्तारियां
पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां जांच में यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि गिरफ्तार संदिग्ध किस आतंकी संगठन से जुड़े थे और बरामद हथियारों की आपूर्ति उन्हें किसने की थी। सुरक्षा एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि इन हथियारों का इस्तेमाल किसी वारदात की साजिश में किया जाना था या नहीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और जांच के आधार पर आने वाले दिनों में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed