IND vs SL Highlights: पहले दिन भारत ने पांच विकेट पर 300 रन बनाए, पडिक्कल का शतक; गिल का अर्धशतक
{"_id":"6a8a6ba6d9dc2c48d5049861","slug":"ind-vs-sl-live-cricket-score-india-vs-sri-lanka-2nd-test-2026-ssc-stadium-scorecard-updates-2026-08-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SL Highlights: पहले दिन भारत ने पांच विकेट पर 300 रन बनाए, पडिक्कल का शतक; गिल का अर्धशतक","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Sun, 23 Aug 2026 05:38 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 23 Aug 2026 05:38 PM IST
खास बातें
Register For Event
भारत और श्रीलंका के बीच जारी कोलंबो टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया। मेहमान टीम ने 85 ओवर में पांच विकेट पर 300 रन बनाए।
विज्ञापन
देवदत्त पडिक्कल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:37 PM, 23-Aug-2026
पहले दिन का खेल समाप्त
देवदत्त पडिक्कल के लगातार दूसरे टेस्ट शतक की बदौलत भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 85 ओवर में 5 विकेट पर 300 रन बना लिए। पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 193 गेंदों पर 117 रन बनाए, जिसमें 12 चौके शामिल रहे। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जमाया। उन्होंने 108 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली, जिसमें छह चौके शामिल थे। गिल और पडिक्कल के बीच तीसरे विकेट के लिए 120 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।पडिक्कल का लगातार दूसरा शतक
पडिक्कल ने धैर्य और संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का शानदार शतक पूरा किया। यह उनका लगातार दूसरा टेस्ट शतक है। उनकी 117 रन की पारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
गिल ने भी जड़ा अर्धशतक
कप्तान शुभमन गिल ने भी अच्छी पारी खेली और 50 रन बनाए। हालांकि अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद वह आउट हो गए। उन्हें श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने विकेट के पीछे कैच कराया। गिल के आउट होने के समय भारत का स्कोर 187 रन था।
जडेजा और जायसवाल का भी योगदान
भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 45 रन, जबकि रवींद्र जडेजा ने 43 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। दोनों की पारियों ने भारतीय पारी को मजबूती दी। दिन का खेल खत्म होने तक ध्रुव जुरेल सात रन और सारांश जैन चार रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 46 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
05:27 PM, 23-Aug-2026
IND vs SL Live: भारत को पांचवां झटका
भारत को पांचवां झटका फर्नांडो ने दिया। उन्होंने रवींद्र जडेजा को बोल्ड किया। वह 83 गेंदों में 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब ध्रुव जुरेल का साथ देने सारांश जैन आए हैं।
विज्ञापन
04:47 PM, 23-Aug-2026
IND vs SL Live: भारत को चौथा झटका
भारत को 281 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। केशारा नुवांथा ने देवदत्त पडिक्कल को बोल्ड किया। वह 193 गेंद में 12 चौके की मदद से 117 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक रहा। फिलहाल ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। ऋषभ पंत तीन रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए थे।04:24 PM, 23-Aug-2026
IND vs SL Live: पडिक्कल का शतक
भारत के युवा स्टार देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरे टेस्ट में दूसरा शतक जड़ दिया। यह उनके करियर का भी दूसरा शतक है। उन्होंने 168 गेंद में शतक पूरा किया। गॉल टेस्ट की पहली पारी में पडिक्कल ने 167 रन बनाए थे। वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने 44 रन बनाए थे। अब कोलंबो में पहली पारी में एक और शतक जड़ दिया। धीरे धीरे वह नंबर तीन पर अपना दावा मजबूत करते जा रहे हैं और साई सुदर्शन की वापसी मुश्किल कर दी है। पडिक्कल ने रवींद्र जडेजा के साथ 50 से ज्यादा रन की साझेदारी भी कर ली है। इससे पहले ऋषभ पंत रिटायर्ड होकर पवेलियन लौट गए थे। उनकी कलाई पर चोट लगी है। वहीं, शुभमन गिल 50 रन बनाकर आउट हुए थे। केएल राहुल 18 रन और यशस्वी जायसवाल 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत ने तीन विकेट पर 270 से ज्यादा रन बना लिए हैं।04:16 PM, 23-Aug-2026
IND vs SL Live: पडिक्कल शतक के करीब
भारत ने तीन विकेट पर 249 रन बना लिए हैं। फिलहाल रवींद्र जडेजा 29 रन और देवदत्त पडिक्कल 91 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 42 रन की साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले ऋषभ पंत तीन रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए थे। उन्हें कलाई पर चोट लगी। श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने दो विकेट और लाहिरू कुमारा ने एक विकेट लिया है।03:32 PM, 23-Aug-2026
IND vs SL Live: पंत रिटायर्ड हर्ट
भारत को 207 के स्कोर पर नुकसान पहुंचा। भारत की पारी के 58वें ओवर में पहली गेंद पर लाहिरू कुमारा की शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद को पंत ने पुल करने की कोशिश की। पर गेंद उनके हाथ पर जा लगी। इसके बाद वह काफी दर्द में दिखे। उनकी कलाई की हड्डी पर गेंद लगी। फीजियो दौड़ते हुए आए। उन्होंने पंत की कलाई पर आइसिंग भी की। उनकी कलाई पर टेप भी बांधी गई, फिर हटा लिया गया। इसके बाद पंत ने वापस पवेलियन जाने का फैसला किया। वह रिटायर्ड हर्ट हुए और रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:23 PM, 23-Aug-2026
IND vs SL Live: भारत 200 के पार
भारत ने तीन विकेट पर 200 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 78 रन और ऋषभ पंत तीन रन बनाकर क्रीज पर हैं।03:04 PM, 23-Aug-2026
IND vs SL Live: तीसरे सत्र का खेल जारी
पहले दिन तीसरे सत्र का खेल जारी है। फिलहाल पडिक्कल अर्धशतक लगाकर क्रीज पर हैं। उनके साथ ऋषभ पंत मौजूद हैं। भारत ने तीन विकेट गंवाकर 190 से ज्यादा रन बना लिए हैं। चायकाल से ठीक पहले कप्तान शुभमन गिल 108 गेंद में छह चौके की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए। गिल ने देवदत्त पडिक्कल के साथ तीसरे विकेट के लिए 209 गेंद में 120 रन की साझेदारी निभाई। गिल के अलावा केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पवेलियन लौट चुके हैं। राहुल 18 रन और यशस्वी 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे।02:42 PM, 23-Aug-2026
IND vs SL Live: चायकाल
186 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा। चायकाल से ठीक पहले कप्तान शुभमन गिल 108 गेंद में छह चौके की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए। गिल ने देवदत्त पडिक्कल के साथ तीसरे विकेट के लिए 209 गेंद में 120 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल पडिक्कल 63 रन बनाकर नाबाद हैं। गिल के आउट होने पर ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने एक गेंद का सामना किया और चायकाल की घोषणा हुई। गिल के अलावा केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पवेलियन लौट चुके हैं। राहुल 18 रन और यशस्वी 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे।02:38 PM, 23-Aug-2026