फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bhopal shyamla hills teen murder private parts missing iranian gang link

प्राइवेट पार्ट के लिए हत्या: तीन बार गोताखोर उतारे फिर भी नहीं मिला गुप्तांग, कार बेचकर सबूत मिटाने की फिराक

Sun, 23 Aug 2026 07:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 23 Aug 2026 07:35 PM IST
सार
Register For Event

भोपाल के श्यामला हिल्स में 17 वर्षीय किशोर की हत्या और गुप्तांग काटकर तालाब में फेंकने के मामले में पुलिस ईरानी गैंग और मानव अंग तस्करी के संभावित कनेक्शन की जांच कर रही है। तीन बार गोताखोरों से तलाश के बावजूद अंग बरामद नहीं हुए। पुलिस कार और अन्य साक्ष्य जुटा रही है।

विज्ञापन
bhopal shyamla hills teen murder private parts missing iranian gang link
आरोपियों का अंतरराष्ट्रीय लिंक भी सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स इलाके में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के बाद उसके गुप्तांग (अंडकोष) काटकर तालाब में फेंकने के सनसनीखेज मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे बेहद चौंकाने वाले और अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जुड़े तार सामने आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस के हाथ लगे नए तथ्यों के अनुसार, मुख्य आरोपी जोहेब के बैंक खाते में 12 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन की बात सामने आने के बाद ईरानी गैंग पुलिस के निशाने पर आ गई है। पुलिस अब इस ट्रांजेक्शन के असल कारणों की बारीकी से जांच कर रही है। मानव अंगों की खरीद-फरोख्त और अंतरराष्ट्रीय गैंग की लिंक ने इस मर्डर मिस्ट्री को सनसनीखेज के साथ भोपाल पुलिस के लिए बड़ी चुनौतीपूर्ण केस बना दिया है।
विज्ञापन


पुलिस को मिली सूचना के आधार पर, भोपाल की एक ईरानी गैंग के एक पुरुष-महिला ने आरोपी को किशोर के गुप्तांग 1 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदने का झांसा दिया था। लालच में आकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया और कटे हुए अंगों को दो दिनों तक अपने घर के फ्रीज में रखकर सौदेबाजी करता रहा। किन्हीं कारणों से बाद में ईरानी गैंग ने उन अंगों को खरीदने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी एक पुरानी कार में उन अंगों को रखकर एक दिन तक घूमता रहा और घटना के चौथे दिन उन्हें एक पॉलीथिन में बांधकर छोटे तालाब में फेंक दिया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यदि गुप्तांगों की खरीद-फरोख्त की यह घटना सच साबित होती है, तो इसके तार सीधे अंतरराष्ट्रीय मानव अंग तस्करों से जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्राइवेट पार्ट के लिए हत्या: सवा करोड़ की लालच में किशोर को मारने वाले के घर पहुंची पुलिस, तलाशे खून भरे कपड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


कार बेचकर सबूत मिटाने की कोशिश
हत्या की वारदात के बाद मुख्य आरोपियों ने सबूतों को ठिकाने लगाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। जिस पुरानी कार में अंगों को रखकर घुमाया गया था, उसे एक कबाड़ी के यहां बेच दिया गया था। पुलिस अब उस बेची गई कार के पार्ट्स जब्त करने की कार्रवाई कर रही है, ताकि फोरेंसिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा सकें। किशोर के काटे गए गुप्तांगों की बरामदगी के लिए पुलिस अब तक तीन बार छोटे तालाब में गोताखोरों की मदद से सर्चिंग करवा चुकी है। तलाश के दौरान केवल एक पॉलीथिन हाथ लगी है, जिसमें अंग होने का दावा किया गया था, लेकिन अंदर कुछ नहीं मिला। पुलिस को आशंका है कि पानी में लंबे समय तक रहने या जीवों के कारण वे नष्ट हो चुके होंगे। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी मॉनिटरिंग एसीपी संतोष पटेल को सौंपी गई है। वरिष्ठ अधिकारी भी हर पहलू पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। मुख्य आरोपी जोहेब और आमिर को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि तीन नाबालिग बाल अपचारी पहले से ही किशोर गृह में बंद हैं। पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्यों और आरोपियों के बयानों के आधार पर आगे की कड़ी जोड़ने में जुटी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed