फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: New campaign for farmers; CM Dr. Mohan says every farmer must get a Farmer ID made.

MP News: किसानों के लिए नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर किसान जरूर बनवाए फार्मर आईडी

Sat, 22 Aug 2026 10:01 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 22 Aug 2026 10:01 PM IST
सार
Register For Event

शिवपुरी में शनिवार को बलराम कृषि महोत्सव आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने किसानों से फार्मर आईडी बनवाने की अपील की और खेती-किसानी से जुड़ी कई सुविधाओं की जानकारी दी।

विज्ञापन
MP News: New campaign for farmers; CM Dr. Mohan says every farmer must get a Farmer ID made.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी में शनिवार को बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव नई दिल्ली से कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं। इसके लिए सरकारी दल गांव-गांव जाकर किसानों की आईडी बनाने में मदद करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि फार्मर आईडी बनने के बाद किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और न ही लंबी कतारों में लगना होगा। सरकार का उद्देश्य किसानों तक योजनाओं और सुविधाओं को आसानी से पहुंचाना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: घर में सांप घुसा तो घबराने की जरूरत नहीं! बस मोबाइल पर एक टच और पहुंचेगा ट्रेंड स्नेक रेस्क्यूअर
विज्ञापन


शून्य प्रतिशत ब्याज पर खाद
सीएम ने कहा कि किसानों को खाद के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार ने शून्य प्रतिशत ब्याज पर अग्रिम खाद उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है, ताकि पैसों की कमी खेती के काम में बाधा न बने। उन्होंने कहा कि शिवपुरी की मूंगफली की पहचान देशभर में बन रही है। किसानों को पारंपरिक खेती के साथ बागवानी, डेयरी, मत्स्य पालन और पशुपालन जैसे क्षेत्रों से भी आय बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों को अब कृषि ऋण चुकाने के लिए 31 मार्च की तय समय सीमा में ही भुगतान करने की बाध्यता नहीं होगी। किसान एक साल के भीतर अपनी सुविधा के अनुसार ऋण चुका सकेंगे। सरकार ने 31 मार्च की समय सीमा समाप्त कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: जेन-जी को साधने भाजपा, सरकार और संघ की नई रणनीति, स्कूल-कॉलेज से सोशल मीडिया तक बढ़ेगा संवाद

ई-विकास 2.0 से खाद खरीदना आसान
सीएम ने कहा कि ई-विकास 2.0 प्रणाली को किसान हितैषी बनाया गया है। अब किसान अपनी जरूरत के अनुसार कोई भी एक उर्वरक खरीद सकेंगे। किसी दूसरे उर्वरक के साथ अनिवार्य रूप से खरीदने की व्यवस्था नहीं होगी। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि के साथ होमस्टे, पर्यटन और अन्य गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। माधव टाइगर रिजर्व से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल चना और गन्ने की फसल लेने वाले किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed