फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-october-weather-records-broken-temperature-soars-in-october

इंदौर: दिन में झुलसाती धूप और रात में ठंडक, 24 घंटे में बदला 18 डिग्री तापमान

Fri, 02 Oct 2026 06:36 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Fri, 02 Oct 2026 06:36 PM IST
सार
Register For Event

अक्टूबर माह की शुरुआत प्रचंड गर्मी और रिकॉर्ड तोड़ तापमान के साथ हुई है। शहर में पहले ही दिन पारा 35.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे पिछले दस वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है। बारिश की संभावना न होने से आने वाले दिनों में तपिश और बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
indore-october-weather-records-broken-temperature-soars-in-october
इंदौर में गर्मी से पिता को बचाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर शहर में ठंड के शुरुआती महीने अक्टूबर की शुरुआत इस बार भीषण गर्मी के नए रिकॉर्ड के साथ हुई है। महीने के पहले ही दिन शहर में दिन का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके साथ ही अक्टूबर महीने में पिछले दस साल के दौरान दर्ज सर्वाधिक तापमान का पुराना कीर्तिमान ध्वस्त हो गया है। सुबह से लेकर शाम तक तेज धूप के कारण सूरज आग बरसाता नजर आया और शहरवासी गर्मी तथा उमस से बेहाल होते दिखाई दिए। हालांकि, शाम को सूरज ढलने के पश्चात ही लोगों को इस तपिश से थोड़ी राहत महसूस हुई। वहीं शुक्रवार 2 अक्टूबर को पारा 35.8 डिग्री पर रहा जो 1 अक्टूबर से ज्यादा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


तापमान में बड़ा उतार-चढ़ाव
मौसम केंद्र के अनुसार, इससे पहले बीते दस वर्षों में अक्टूबर महीने का सबसे अधिक तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो वर्ष 2017 में 2 और 4 अक्टूबर को रिकॉर्ड हुआ था। इस वर्ष अक्टूबर के पहले ही दिन तापमान उस आंकड़े को 0.1 डिग्री पार कर गया। विमानतल स्थित मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक 1 अक्टूबर को दर्ज हुआ 35.7 डिग्री तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। इसके विपरीत, रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। इस प्रकार कुछ ही घंटों के अंतराल में तापमान में 18.1 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अगले दिन शुक्रवार 2 अक्टूबर को सुबह से ही दोबारा तीखी धूप खिलने के कारण सुबह 8.30 बजे ही पारा 26 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन


25 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने के आसार
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इंदौर में अक्टूबर माह के दौरान सर्वाधिक गर्मी का सर्वकालिक रिकॉर्ड आज से 25 वर्ष पूर्व 2000 में बना था। उस समय 22 अक्टूबर को दिन का तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था। इस बार अक्टूबर की शुरुआत में ही सामने आए गर्मी के कड़े तेवरों को देखते हुए यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि आने वाले दिनों में यह पुराना रिकॉर्ड भी टूट सकता है और यह वर्ष अक्टूबर का अब तक का सबसे गर्म साल साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले दिनों में बारिश के आसार नहीं, बढ़ेगी तपिश
अक्टूबर के महीने में आमतौर पर बारिश देखने को मिलती रही है और बीते वर्ष भी इस दौरान 5.1 इंच वर्षा दर्ज की गई थी। इस मानसून सत्र में शहर बारिश के औसत आंकड़े से 14.3 इंच पीछे चल रहा है, जिसके कारण इंदौर को इस समय जल संकट से बचाव के लिए बारिश की सख्त आवश्यकता है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में वर्षा की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है। आकाश साफ रहने के कारण दिन के तापमान में और अधिक वृद्धि होने के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed