फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Kubereshwar Dham Kanwar Yatra: 1,200 personnel to handle security, 600 volunteers to assist devotees

कुबेरेश्वरधाम कांवड़ यात्रा: 1200 जवान संभालेंगे सुरक्षा, 600 वॉलेंटियर्स करेंगे श्रद्धालुओं की हर तरह से मदद

Sun, 23 Aug 2026 07:33 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 23 Aug 2026 07:33 AM IST
सार
Register For Event

सीहोर में 25 अगस्त की कुबेरेश्वरधाम कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। 1200 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जबकि 600 वॉलेंटियर्स श्रद्धालुओं की मदद करेंगे। घाटों पर निगरानी, पांच मेडिकल प्वाइंट, डीजे प्रतिबंध और यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।

विज्ञापन
Kubereshwar Dham Kanwar Yatra: 1,200 personnel to handle security, 600 volunteers to assist devotees
कुबेरेश्वरधाम कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

25 अगस्त को प्रस्तावित कुबेरेश्वरधाम कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। यात्रा के दौरान 23 से 25 अगस्त तक करीब 1200 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इनके साथ कुबेरेश्वरधाम समिति के करीब 600 वॉलेंटियर्स भी श्रद्धालुओं की सहायता, भीड़ नियंत्रण और मार्गदर्शन में प्रशासन का सहयोग करेंगे।

विज्ञापन


तीन जिलों से आया अतिरिक्त पुलिस बल
यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए अशोकनगर, गुना और ग्वालियर से करीब 800 पुलिसकर्मियों का अतिरिक्त बल बुलाया गया है। स्थानीय पुलिस बल के 300 से 400 जवानों को मिलाकर करीब 1100 से 1200 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे ने बताया कि पुलिसकर्मियों को अलग-अलग प्वाइंट पर तैनात किया जाएगा। अधिकारियों की ब्रीफिंग के बाद ड्यूटी का अंतिम वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

घाटों और नदी किनारे विशेष निगरानी
सीवन नदी घाट, विसर्जन स्थलों और अन्य प्रमुख घाटों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए सीवन नदी में उतरने पर रोक रहेगी। घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ बोट भी तैनात रहेंगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित दलों को अलर्ट रखा जाएगा।

600 वॉलेंटियर्स करेंगे श्रद्धालुओं की मदद
कुबेरेश्वरधाम समिति के करीब 600 वॉलेंटियर्स प्रशासन के साथ मिलकर व्यवस्थाएं संभालेंगे। ये श्रद्धालुओं को मार्ग की जानकारी देने, भीड़ नियंत्रण, सेवा केंद्रों पर सहयोग और जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का काम करेंगे।

डीजे पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध
कलेक्टर बालागुरू के. ने अधिकारियों की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। डीजे के साथ यात्रा में शामिल होने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यात्रा मार्ग पर लगातार अनाउंसमेंट सिस्टम संचालित रखने और श्रद्धालुओं को जरूरी सूचनाएं देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

पांच मेडिकल प्वाइंट बनाए गए
श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधा के लिए यात्रा मार्ग पर पांच मेडिकल प्वाइंट बनाए गए हैं। ये मानक बाग, डीमार्ट, चौपाल सागर, परमार ढाबा और मोगराफूल जोड़ पर रहेंगे। कुबेरेश्वरधाम परिसर में भी अलग-अलग स्थानों पर मेडिकल प्वाइंट बनाए गए हैं। पीएचसी गुड़भेला-नापलाखेड़ी जोड़ और एसएचसी चितोड़िया हेमा को भी स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ा गया है।



सेक्टर में बांटा गया यात्रा मार्ग
सीहोर पोस्ट ऑफिस चौराहे से कुबेरेश्वरधाम तक के कांवड़ यात्रा मार्ग को अलग-अलग सेक्टरों में बांटकर अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। प्रत्येक सेक्टर में अधिकारी और कर्मचारी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास, सफाई, पेयजल, सड़क मरम्मत और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

रेलवे स्टेशन पर भी रहेगी सुरक्षा
कांवड़ यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशन पर संभावित भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टर ने स्टेशन मास्टर के साथ समन्वय बनाए रखने और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए दल तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर-एसपी ने मौके पर पहुंचकर देखीं तैयारियां
कलेक्टर बालागुरू के. और एसपी सोनाक्षी सक्सेना ने सीवन नदी घाट, कांवड़ यात्रा मार्ग और कुबेरेश्वरधाम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने कांवड़ियों के आवागमन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, जलाभिषेक और दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की अनावश्यक परेशानी न हो और भीड़ को एक जगह रुकने न दिया जाए।

23 अगस्त से लागू होगा डायवर्जन प्लान
कांवड़ यात्रा को देखते हुए यातायात के लिए डायवर्जन प्लान भी जारी किया गया है। यह व्यवस्था 23 अगस्त सुबह 6 बजे से 25 अगस्त रात 12 बजे तक लागू रहेगी। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed