{"_id":"6a8b25e640177d8e7803322d","slug":"maheshwar-kashi-vishwanath-narmada-boat-ride-two-shiv-dolas-milan-2026-08-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maheshwar News: काशी विश्वनाथ ने किया नर्मदा में नौका विहार, आज दो शिव डोलों का होगा मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maheshwar News: काशी विश्वनाथ ने किया नर्मदा में नौका विहार, आज दो शिव डोलों का होगा मिलन
महेश्वर में भगवान काशी विश्वनाथ का नर्मदा में भव्य नौका विहार हुआ। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए। सोमवार को भगवान काशी विश्वनाथ और कालेश्वर महादेव के दो शिव डोले नगर भ्रमण पर निकलेंगे। शाम 5 बजे जय स्तंभ चौक पर दोनों शिव डोलों का भव्य पालकी मिलन होगा।
विज्ञापन
1 of 3
महेश्वर में भगवान काशी विश्वनाथ जी के विग्रह स्वरूप का जलाभिषेक एवं शृंगार किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मां अहिल्या की नगरी महेश्वर में रविवार को भगवान काशी विश्वनाथ के भव्य धार्मिक आयोजन के दौरान नर्मदा तट पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पं. आलोक पुरोहित (दयालु गुरु) के निज निवास पर भगवान काशी विश्वनाथ जी के विग्रह स्वरूप का जलाभिषेक एवं शृंगार किया गया। इसके बाद भगवान को पालकी में विराजमान कर ढोल-ताशों के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर ले जाया गया, जहां पूजन-अर्चन के बाद काशी विश्वनाथ घाट पर आचार्य द्वारा विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया। इसके पश्चात महाआरती हुई।
2 of 3
महेश्वर में उमड़ा भक्तों का सैलाब
- फोटो : अमर उजाला
महाआरती के बाद भगवान काशी विश्वनाथ जी का नर्मदा में भव्य नौका विहार कराया गया। इस दौरान नर्मदा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा माहौल शिवमय हो गया। नौका विहार के पश्चात केवट समाज द्वारा भगवान की आरती की गई। इसके बाद भगवान पालकी में विराजमान होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यजमान गौरव यादव के गाड़ीखाना स्थित निवास पहुंचे, जहां रात्रि विश्राम से पूर्व भजन संध्या का आयोजन किया गया।
3 of 3
नौका विहार के पश्चात केवट समाज द्वारा भगवान की आरती की गई।
- फोटो : अमर उजाला
आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे दो शिव डोले
दो दिवसीय धार्मिक आयोजन के दूसरे दिन सोमवार को महेश्वर में भगवान काशी विश्वनाथ और भगवान कालेश्वर महादेव के दो शिव डोलों का भव्य मिलन होगा। दोपहर 2 बजे श्री कालेश्वर मंदिर से भगवान कालेश्वर महादेव का शिव डोला नगर भ्रमण के लिए निकलेगा। वहीं, दोपहर 3 बजे भवानी माता मंदिर से भगवान काशी विश्वनाथ जी का शिव डोला निकलेगा। दोनों शिव डोले नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जय स्तंभ चौक पहुंचेंगे। शाम 5 बजे जय स्तंभ चौक पर भगवान कालेश्वर महादेव और भगवान काशी विश्वनाथ जी के शिव डोलों का भव्य पालकी मिलन होगा। इसके बाद दोनों शिव डोलों के साथ श्रद्धालु नगर भ्रमण में शामिल होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।