{"_id":"6a890719a223fbaaf70fdfaa","slug":"mp-embezzlement-of-92-lakh-and-extortion-from-transporters-cm-furious-over-these-allegations-against-neha-pa-2026-08-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP: 92 लाख की धोखाधड़ी,ट्रांसपोर्टर्स से वसूली,नेहा पच्चीसिया पर लगे इन आरोपों पर भन्नाए CM और लिया बड़ा एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: 92 लाख की धोखाधड़ी,ट्रांसपोर्टर्स से वसूली,नेहा पच्चीसिया पर लगे इन आरोपों पर भन्नाए CM और लिया बड़ा एक्शन
Sat, 22 Aug 2026 07:49 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sat, 22 Aug 2026 07:49 AM IST
कटनी CSP नेहा पच्चीसिया पर जमीन सौदे में दबाव बनाकर रजिस्ट्री कराने और 92 लाख रुपये का भुगतान नहीं करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। मामले को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से लेते हुए निलंबन के निर्देश दिए, जिसके बाद गृह विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
नेहा पच्चीसिया और सीएम मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ एमपीपीएससी की पारीक्षा पास कर पुलिस महकमे के रूप में भर्ती हुई और कड़क अधिकारी बनीं। वही रौब नेहा पच्चीसिया के लिए मुसीबत बन गया है। कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) नेहा पच्चीसिया को एक जमीन सौदे में लिप्तता के चलते गृह विभाग ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव के सीएसपी के निलंबन के आदेश दिए जाने के बाद गृह विभाग ने देर शाम आदेश जारी कर दिया। निलंबन की अवधि में नेहा पच्चीसिया का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय भोपाल रहेगा। इससे पहले भी नेहा पर ट्रांसपोर्टर्स से वसूली के आरोप लग चुके हैं।
निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया
- फोटो : अमर उजाला
डरा धमकाकर कराई थी रजिस्ट्री
गृह विभाग के आदेश के मुताबिक, नेहा पच्चीसिया के खिलाफ डराने-धमकाने के जरिए जमीन की रजिस्ट्री कराने और फरियादी को 92 लाख रुपये की राशि नहीं देने की शिकायत सामने आई थी। इसके साथ ही कुठला थाने में दर्ज एक मामले की जांच में लापरवाही के आरोपों की भी जांच की गई। राज्य शासन को पुलिस मुख्यालय की ओर से 21 अगस्त को मामले में रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। इसके साथ जबलपुर जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक की जांच रिपोर्ट भी भेजी गई। रिपोर्ट में शिकायत और घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों एवं कथनों का उल्लेख किया गया है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर नेहा पच्चीसिया के साथ क्षितिजराज बारापत्रे और मारूफ अहमद हनफी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक दुर्व्यवहार पाए जाने का उल्लेख किया गया है। इसके बाद तीनों के खिलाफ कुठला थाने में अपराध दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 61, 198, 199(बी), 308(7) और 318(4) के तहत कार्रवाई की गई है।
ये भी पढ़ें- MP News: जनविश्वास अभियान में CM मोहन यादव का एक्शन जारी, लापरवाही पर जिला पंजीयक निलंबित

नेहा पच्चीसिया
- फोटो : अमर उजाला
यह है मामला
बता दें, कटनी के कुठला थाने में शिकायतकर्ता आकाश उर्फ रमेश लोधी ने शिकायत की थी कि उनके पिता रमेश लोधी पर दबाव बनाकर ग्राम कन्हवारा की जमीन की रजिस्ट्री 15 अप्रैल 2026 को मारूफ अहमद हनफी के नाम करा दी गई। वहीं, शिकायत के मुताबिक जमीन का सौदा एक करोड़ रुपये से ज्यादा में तय हुआ था, लेकिन रजिस्ट्री 18.20 लाख रुपये में ही कराई गई। 15 लाख रुपये का चेक और 3.20 लाख रुपये नकद ही दिए गए, जबकि बाकी की राशि का भुगतान नहीं किया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि रमेश लोधी के जेल में रहने के दौरान खरीदार के पक्ष में जमीन का नामांतरण भी करा दिया गया। शिकायत में सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर यह आरोप भी लगाया गया है कि उन्होंने रमेश लोधी को दो दिन तक अपने घर पर रखा और सरकारी वाहन से रजिस्ट्री कार्यालय ले जाया गया। पुलिस ने इन आरोपों की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
ये भी पढ़ें- MP News: कैलारस शुगर मिल फिर शुरू करने की तैयारी, सरकार ने 30 साल की लीज पर निजी कंपनियों से मांगी ईओआई

सीएसपी का दफ्तर सील, दो एसआई भी सस्पेंड
उधर, हमारे कटनी ब्यूरो के अनुसार सीएसपी नेहा पच्चीसिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उनके कार्यालय को सील कर दिया गया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई ताकि मामले से जुड़े दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जा सके और जांच के दौरान किसी तरह की छेड़छाड़ न हो। सूत्र बताते हैं कि इसी मामले को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर रंगनाथ नगर थाना प्रभारी अरुण पाल सिंह, स्लीमनाबाद थाने में पदस्थ एसआई सौरभ सोनी सहित सीएसपी नेहा के ड्राइवर, गनर और रीडर को भी सस्पेंड कर दिया गया है। कुठला थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही नेहा पच्चीसिया समेत तीनों आरोपी भूमिगत बताए जा रहे हैं फिलहाल मामले की विवेचना जारी है और आगे जांच के आधार पर अन्य कार्रवाई भी की जा सकती है।