फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारी डिस्काउंट देखकर खुश होना पड़ सकता है भारी, कपड़े खरीदने से पहले इन बातों पर दें ध्यान

Thu, 24 Sep 2026 12:13 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 24 Sep 2026 12:13 PM IST
सार
Register For Event

Discounted Clothes: कपड़ों की खरीदारी के दौरान डिस्काउंट देखकर हम कई बार बिना ज्यादा सोचे सामान खरीद लेते हैं। लेकिन बिल बनने से पहले कपड़े की कीमत, डिस्काउंट की शर्तें, साइज और रिटर्न या एक्सचेंज की जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए। इससे बाद में होने वाली परेशानी से बच सकते हैं।

विज्ञापन
4 Things to Check Before Buying Discounted Clothes Know other details here
सस्ता समझकर कपड़े खरीदने से पहले रुकिए - फोटो : AI

कपड़ों की खरीदारी करते समय बड़ी-बड़ी डिस्काउंट वाली सेल देखकर कौन खुश नहीं होता। दुकान हो या ऑनलाइन शॉपिंग, 50 फीसदी, 60 फीसदी या उससे ज्यादा डिस्काउंट देखकर लगता है कि सामान काफी सस्ता मिल रहा है। इसी चक्कर में कई बार हम कपड़ा पसंद आते ही खरीद लेते हैं और बिल बन जाने के बाद कुछ जरूरी बातें याद आती हैं। इसलिए अगली बार डिस्काउंट देखकर कपड़े खरीदें तो बिल बनने से पहले इन चार चीजों पर एक नजर जरूर डाल लें। तो आइए आपको विस्तार से बताते हैंय़

4 Things to Check Before Buying Discounted Clothes Know other details here
सस्ता समझकर कपड़े खरीदने से पहले रुकिए - फोटो : AdobeStock

असली कीमत कितनी है
सबसे पहले कपड़े की ओरिजिनल कीमत जरूर देखें। डिस्काउंट किस कीमत पर दिया जा रहा है, यह समझना जरूरी है। कई बार कपड़े पर डिस्काउंट वाली कीमत के साथ पुरानी कीमत भी लिखी होती है। सिर्फ डिस्काउंट का प्रतिशत देखकर खरीदारी करने के बजाय यह देखें कि आपको आखिर में कितने रुपये देने हैं। इससे आपको पता रहेगा कि कपड़ा वास्तव में आपके बजट में है या नहीं।

4 Things to Check Before Buying Discounted Clothes Know other details here
सस्ता समझकर कपड़े खरीदने से पहले रुकिए - फोटो : AdobeStock

डिस्काउंट की शर्तें क्या हैं?
हर डिस्काउंट एक जैसा नहीं होता। कहीं एक कपड़ा खरीदने पर छूट मिलती है तो कहीं तय रकम की खरीदारी पर। कुछ सेल में डिस्काउंट सिर्फ चुनिंदा कपड़ों पर लागू होता है। इसलिए बिल बनने से पहले पूछ लें कि जिस कपड़े को आप खरीद रहे हैं, उस पर बताई गई छूट लागू है या नहीं। अगर कोई कूपन या ऑफर है तो उसकी शर्तें भी देख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
4 Things to Check Before Buying Discounted Clothes Know other details here
सस्ता समझकर कपड़े खरीदने से पहले रुकिए - फोटो : Adobe stock

साइज और फिटिंग जरूर चेक करें
डिस्काउंट के चक्कर में ऐसा कपड़ा न खरीद लें जो आपको ठीक से फिट ही न हो। खरीदने से पहले साइज जरूर चेक करें। दुकान पर ट्रायल की सुविधा है तो कपड़ा पहनकर देख लें। ऑनलाइन खरीदारी में साइज चार्ट को जरूर देखें। सिर्फ इसलिए गलत साइज न लें कि उस पर ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
4 Things to Check Before Buying Discounted Clothes Know other details here
सस्ता समझकर कपड़े खरीदने से पहले रुकिए - फोटो : Adobe stock

रिटर्न और एक्सचेंज का नियम जानें
सबसे जरूरी बात, बिल बनने से पहले पूछ लें कि डिस्काउंट वाले कपड़े पर रिटर्न या एक्सचेंज की सुविधा है या नहीं। कई दुकानों पर सेल वाले सामान के लिए अलग नियम हो सकते हैं। ऑनलाइन खरीदारी में भी प्रोडक्ट की रिटर्न और एक्सचेंज पॉलिसी देखना जरूरी है। अगर कपड़ा घर लाने के बाद पसंद न आए या फिटिंग सही न हो तो परेशानी हो सकती है। इसलिए अगली बार कपड़ों पर भारी डिस्काउंट देखकर तुरंत खरीदारी करने के बजाय कुछ मिनट इन बातों को चेक करने में लगाएं। इससे आपको पता रहेगा कि आप सच में अच्छी डील ले रहे हैं या सिर्फ डिस्काउंट देखकर सामान खरीद रहे हैं।

गारंटी और वारंटी को एक ही समझते हैं? सामान खरीदने से पहले ये फर्क जान लें

घर की घड़ी बार-बार गलत समय दिखा रही है? बैटरी बदलने से पहले ये चीज जरूर चेक करें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed