फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अटल पेंशन योजना में कितने रुपये मिलते हैं और किसे मिलते हैं? अप्लाई करने से पहले यहां जानें

Sat, 10 Oct 2026 05:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 10 Oct 2026 05:10 PM IST
सार
Register For Event

Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना में पात्र व्यक्ति 60 साल की उम्र के बाद 1,000 से 5,000 रुपये तक की न्यूनतम गारंटीड मासिक पेंशन का विकल्प चुन सकता है। इसमें आवेदन के लिए उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन
APY: who is eligible for atal pension yojana and benefits in hindi
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ें? - फोटो : Amar Ujala AI

Atal Pension Yojana: लोग अपनी आज की जरूरतों को पूरा करने के लिए काम करते हैं और फिर अपनी आजीविका चलाते हैं। साथ ही लोग अपने बुढ़ापे के लिए बचत भी करते हैं, लेकिन कई लोग इस कंफ्यूजन में होते हैं कि वे कहां सुरक्षित निवेश करें। 



ऐसे में अगर आप भी छोटा-छोटा निवेश कर 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन चाहते हैं, तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं। चलिए जानते हैं अटल पेंशन योजना के बारे में और इस योजना की पात्रता से लेकर इस योजना के तहत मिलने वाले लाभों के बारे में। आप आगे अटल पेंशन योजना के बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
APY: who is eligible for atal pension yojana and benefits in hindi
अटल पेंशन योजना के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala AI

अटल पेंशन योजना क्या है?

  • अटल पेंशन योजना एक निवेश योजना है
  • इस योजना में आपको कम से कम 20 साल निवेश करना होता है
  • फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की पेंशन हर महीने मिलती है
  • इस योजना को भारत सरकार चलाती है
APY: who is eligible for atal pension yojana and benefits in hindi
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ें? - फोटो : Adobe Stock
  • अटल पेंशन योजना में अगर 18 साल का व्यक्ति जुड़ता है, तो उसे 5000 रुपये महीने वाले पेंशन प्लान के लिए 210 रुपये हर महीने निवेश करने होंगे
  • इसी तरह अगर व्यक्ति की उम्र 30 साल है और उनसे 5000 रुपये वाला पेंशन प्लान चुना है, तो उसे हर महीने 577 रुपये निवेश करने होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
APY: who is eligible for atal pension yojana and benefits in hindi
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ें? - फोटो : Adobe Stock

अटल पेंशन योजना में कौन सकता है आवेदन?

  • जो लोग भारत के नगारिक हैं, जिन लोगों की उम्र 18-40 साल है
  • जो लोग टैक्स भरने के दायरे में नहीं आते, जिन लोगों के पास बैंक खाता या पोस्ट ऑफिस में खाता है
विज्ञापन
APY: who is eligible for atal pension yojana and benefits in hindi
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ें? - फोटो : Adobe Stock

कैसे जुड़े अटल पेंशन योजना में?

  • आप अगर अटल पेंशन योजना से बतौर लाभार्थी जुड़ना चाहते हैं तो आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस जाना होता है
  • यहां पर संबंधित अधिकारी से मिले, जो आपको योजना, पेंशन प्लान और प्रीमियम की जानकारी देते हैं
  • फिर पेंशन प्लान चुनें और इसके बाद आपकी केवाईसी होती है
  • इसके बाद आपके बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाता है और आपका आवेदन हो जाता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed