Indian Railways: आज के समय में ट्रेन से सफर करते हुए मोबाइल फोन चार्ज रखना कई यात्रियों की जरूरत बन गया है। टिकट दिखाने, परिवार से संपर्क करने, ऑनलाइन भुगतान करने और यात्रा की जानकारी लेने के लिए फोन का इस्तेमाल होता है। ऐसे में अगर ट्रेन की सीट के पास लगा चार्जिंग पॉइंट काम न करे, तो परेशानी होना स्वाभाविक है।
खासकर लंबी दूरी की यात्रा के दौरान मोबाइल की बैटरी खत्म होने लगे और चार्जिंग की सुविधा भी न मिले, तो यात्री परेशान हो जाते हैं। लेकिन ऐसी स्थिति में चुपचाप सफर करने की जगह यात्री ट्रेन में उपलब्ध सुविधाओं से जुड़ी अपनी शिकायत रेलवे तक पहुंचा सकते हैं। चलिए जानते हैं ट्रेन में चार्जिंग पॉइंट के काम न करने पर आप क्या कर सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
ट्रेन में खराब चार्जिंग पॉइंट खराब होने पर क्या करें?
- फोटो : AdobeStock
ट्रेन में चार्जिंग पॉइंट खराब हो तो क्या करें?
- अगर आपकी ट्रेन में मोबाइल चार्ज करने का पॉइंट काम नहीं कर रहा है, तो सबसे पहले ये चेक करें कि कहीं आपके चार्जर या केबल में तो दिक्कत नहीं है
- अगर चार्जिंग पॉइंट फिर भी काम नहीं करता, तो इसकी जानकारी ट्रेन में मौजूद टीटीई या कोच अटेंडेंट को दें
- उन्हें बताएं कि किस कोच और सीट के पास चार्जिंग नहीं हो रही है
3 of 5
ट्रेन में खराब चार्जिंग पॉइंट खराब होने पर क्या करें?
- फोटो : AdobeStock
क्या रेल मदद के जरिए दर्ज कर सकते हैं शिकायत?
- रेलवे से जुड़ी शिकायत दर्ज करने के लिए यात्री रेल मदद की सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं
- शिकायत करने के लिए रेल मदद की आधिकारिक वेबसाइट railmadad.indianrailways.gov.in पर जाएं
- यहां पर जिस चीज को लेकर शिकायत करनी है, वो ऑप्शन चुनें
4 of 5
ट्रेन में खराब चार्जिंग पॉइंट खराब होने पर क्या करें?
- फोटो : AdobeStock
- शिकायत में ट्रेन का नंबर, कोच नंबर, सीट नंबर यानी वो सभी जानकरी दें, जो मांगी गई है
- इसके बाद शिकायत सबमिट कर दें और फिर आप देखेंगे कि थोड़ी देर में रेलवे की तरफ से आपकी मदद की जा रही है
5 of 5
ट्रेन में खराब चार्जिंग पॉइंट खराब होने पर क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
क्या हेल्पलाइन पर भी कर सकते हैं कॉल?
- भारतीय रेलवे के हेल्पलाइन से भी आप मदद ले सकते हैं
- आप भारतीय रेलवे के हेल्पलाइन 139 पर कॉल कर सकते हैं
- यहां पर आप अपनी समस्या बताकर उसका समाधान पा सकते हैं