फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुष्मान कार्ड के क्या हैं फायदे और कौन बनवा सकता है? यहां जानें पात्रता और बाकी चीजें

Sat, 10 Oct 2026 03:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 10 Oct 2026 03:17 PM IST
सार
Register For Event

Ayushman Card Benefits and Eligibility: आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को सूचीबद्ध अस्पतालों में हर साल 5 लाख रुपये तक के कवर के साथ कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है। अगर आपको भी आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है।

विज्ञापन
Ayushman Card Benefits and Eligibility: Who Can Apply and How to Check Eligibility
आयुष्मान कार्ड के फायदे क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

Ayushman Card: बीमारी के दौरान अस्पताल में इलाज का खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता है। ऐसे में सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक राहत देने में मदद करती है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है।



मुफ्त इलाज का लाभ आप आयुष्मान कार्ड के जरिए ले सकते हैं।  हालांकि, हर व्यक्ति केवल गरीब होने या असंगठित क्षेत्र में काम करने के आधार पर इस योजना का पात्र नहीं बन जाता। इसके लिए आपका इस योजना के लिए पात्र होना जरूरी है। चलिए जानते हैं कि आयुष्मान कार्ड के क्या फायदे हैं और आप अपनी पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Ayushman Card Benefits and Eligibility: Who Can Apply and How to Check Eligibility
आयुष्मान कार्ड के फायदे क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala

आयुष्मान कार्ड के क्या हैं फायदे?

 

  • आयुष्मान कार्ड का सबसे बड़ा फायदा अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराने के दौरान मिलता है
  • योजना के तहत पात्र परिवार को हर साल 5 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य कवर की सुविधा दी जाती है
  • ध्यान रखें कि 5 लाख रुपये का कवर हर सदस्य के लिए अलग-अलग नहीं, बल्कि सामान्य रूप से पात्र परिवार के लिए होता है
Ayushman Card Benefits and Eligibility: Who Can Apply and How to Check Eligibility
आयुष्मान कार्ड के फायदे क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala
  • इसका इस्तेमाल योजना के अंतर्गत कवर किए गए इलाज के लिए किया जा सकता है
  • यह सुविधा सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में मिलती है
  • आप आयुष्मान कार्ड से अपने शहर के पंजीकृत अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card Benefits and Eligibility: Who Can Apply and How to Check Eligibility
आयुष्मान कार्ड के फायदे क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

कौन लोग आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हैं?

  • जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं
  • जो लोग पीएफ के सदस्य हैं
  • जो लोग ईएसआईसी का लाभ नहीं लेते
  • जिन लोगों की उम्र 70 वर्ष से अधिक है आदि
विज्ञापन
Ayushman Card Benefits and Eligibility: Who Can Apply and How to Check Eligibility
आयुष्मान कार्ड के फायदे क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

किस अस्पताल में करवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड से मुफ्त?

  • आप अपने शहर के उस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है
  • इसके लिए आपको इस आधिकारिक वेबसाइट https://hem.nha.gov.in/search पर जाना होता है
  • यहां पर आप पिन कोड, जिला आदि भरकर सर्च कर सकते हैं और जान सकते हैं कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल ऐसा है जिसमें आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed