Can Refrigerator Blast: आज के समय बहुत से घरों में फ्रिज लोगों की प्राथमिक जरूरत का हिस्सा बन चुका है। मगर हाल के दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों से फ्रिज में अचानक धमाका और आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिसने आम लोगों को चिंता में डाल दिया है।
दरअसल, बहुत से लोग यह मानते हैं कि फ्रिज में कोई ब्लास्ट नहीं हो सकता, जबकि सच्चाई यह है कि लापरवाही और गलत रखरखाव के कारण यह घरेलू उपकरण भी एक बड़े हादसे का कारण बन सकता है। फ्रिज के पीछे लगा कंप्रेसर और उसमें भरी जाने वाली ज्वलनशील गैस अगर सही तरीके से काम न करे या ओवरहीट हो जाए, तो इसमें भयानक विस्फोट हो सकता है।
2 of 5
कंप्रेसर का ओवरहीट होना ब्लास्ट की मुख्य वजह
- फोटो : AI Generated
कंप्रेसर का ओवरहीट होना ब्लास्ट की मुख्य वजह
- फ्रिज में कूलिंग करने का मुख्य काम कंप्रेसर करता है।
- जब फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटाकर रखा जाता है या उसके पीछे धूल जम जाती है, तो कंप्रेसर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती।
- लगातार ओवरहीटिंग के कारण कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है फ्रिज के ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है।
3 of 5
इन्वरेटर फ्रिज
- फोटो : एआई जनरेटेड
गैस लीकेज और बिजली का स्पार्क बनता है जानलेवा
- रेफ्रिजरेटर में ठंडक बनाए रखने के लिए आइसोब्यूटेन जैसी गैस का इस्तेमाल होता है, जो काफी ज्वलनशील होती है।
- अगर कॉइल में लीकेज हो और अंदर कोई इलेक्ट्रिकल स्पार्क या शॉर्ट सर्किट हो जाए, तो गैस तुरंत आग पकड़ लेती है और तेज धमाका का जोखिम बढ़ जाता है।
4 of 5
वोल्टेज में उतार-चढ़ाव और खराब स्टेबलाइजर का खतरा
- फोटो : AI Generated
वोल्टेज में उतार-चढ़ाव और खराब स्टेबलाइजर का खतरा
- बार-बार बिजली का आना-जाना या अचानक हाई वोल्टेज आना फ्रिज के इलेक्ट्रिकल पार्ट्स को नुकसान पहुंचाता है।
- अगर आपके इलाके में वोल्टेज की समस्या है और आपने सही क्षमता वाले स्टेबलाइजर नहीं लगाया है, तो शॉर्ट सर्किट से कंप्रेसर फटने का खतरा काफी बढ़ जाता है।
5 of 5
इन आसान सावधानियों से टालें बड़ा हादसा
- फोटो : AdobeStock
इन आसान सावधानियों से टालें बड़ा हादसा
- फ्रिज को हमेशा दीवार से कम से कम 6 इंच दूर रखें ताकि हवा का वेंटिलेशन बना रहे।
- समय-समय पर फ्रिज को ऑफ करके उसके पिछले हिस्से की सफाई अच्छे से करें।
- फ्रिज में कुछ खराब होने पर लोकल मैकेनिक के बजाय कंपनी के अधिकृत टेक्नीशियन से ही गैस भरवाएं।
- फ्रिज से अगर किसी भी तरह की अजीब आवाज या गंध आती है तो तुरंत इसकी जांच कराएं।