फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीयूसी सर्टिफिकेट न होने पर कितना लगेगा जुर्माना? ऐसे चेक करें आपकी गाड़ी का पाल्यूशन वैध है या नहीं

Wed, 09 Sep 2026 07:17 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 09 Sep 2026 07:17 PM IST
सार
Register For Event

अगर किसी की गाड़ी का PUC सर्टिफिकेट एक्सपायर हो चुका है और पुलिस जांच में पकड़ा जाता है तो उसका भारी चालान कटता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि कितने का चालान कटता है और आप कैसे चेक करें की आपकी गाड़ी का PUC वैध या नहीं।

विज्ञापन
Fine for Driving Without PUC Certificate: How to Check Vehicle Emission Validity Online
पीयूसी सर्टिफिकेट जुर्माना नियम - फोटो : AI

PUC Certificate Validity Check: सड़क पर वाहन चलाने के लिए केवल ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी ही नहीं, बल्कि वैध पीयूसी (पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल) सर्टिफिकेट होना भी बेहद अनिवार्य है। अगर आपकी गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट एक्सपायर हो चुका है, तो ट्रैफिक पुलिस आपका भारी चालान काट सकती है।



मोटर वाहन अधिनियम के तहत बिना वैध पीयूसी के वाहन चलाने पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना या 6 महीने तक की जेल (या दोनों) हो सकती है। भारी चालान से बचने के लिए समय पर अपनी गाड़ी का पॉल्यूशन स्टेटस जांचते रहना बहुत जरूरी है।

Fine for Driving Without PUC Certificate: How to Check Vehicle Emission Validity Online
परिवहन पोर्टल पर ऐसे करें चेक - फोटो : Adobe Stock

परिवहन पोर्टल पर ऐसे करें चेक

  • अपनी गाड़ी का पीयूसी सर्टिफिकेट वैध है या नहीं, इसे जांचना बेहद आसान है। 
  • इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में आधिकारिक परिवहन पीयूसी पोर्टल खोलें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर जाते ही आपको मुख्य मेन्यू में 'PUC Details' का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
Fine for Driving Without PUC Certificate: How to Check Vehicle Emission Validity Online
जरूरी विवरण और कैप्चा कोड दर्ज करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

जरूरी विवरण और कैप्चा कोड दर्ज करें

  • अगले पेज पर आपको अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर (वाहन संख्या) दर्ज करना होगा।
  • इसके साथ ही सुरक्षा कारणों से गाड़ी का चेसिस नंबर (अंतिम 5 अंक) भरना अनिवार्य है। 
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड सही-सही भरकर 'Check PUC Details' वाले बटन पर क्लिक कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fine for Driving Without PUC Certificate: How to Check Vehicle Emission Validity Online
स्क्रीन पर मिलेगी पूरी जानकारी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

स्क्रीन पर मिलेगी पूरी जानकारी

  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर वाहन के प्रदूषण प्रमाण पत्र का पूरा विवरण आ जाएगा।
  • इसमें प्रमाण पत्र जारी होने की तारीख से लेकर उसकी वैधता की अंतिम तिथि तक की पूरी जानकारी साफ दिख जाएगी।
  • अगर आपका सर्टिफिकेट एक्सपायर होने वाला है, तो आप तुरंत नजदीकी पीयूसी केंद्र जाकर नया सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
Fine for Driving Without PUC Certificate: How to Check Vehicle Emission Validity Online
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
एमपरिवहन एप से भी कर सकते हैं जांच
  • वेबसाइट के अलावा आप अपने स्मार्टफोन में 'mParivahan' एप डाउनलोड करके भी पीयूसी स्टेटस चेक कर सकते हैं।
  • एप में अपनी गाड़ी का नंबर जोड़ते ही डिजिटल आरसी के साथ पॉल्यूशन की वैलिडिटी दिख जाती है।
  • इस आसान ऑनलाइन सुविधा की मदद से आप भारी जुर्माने और कानूनी झंझटों से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed