Mobile Number Portability Process: अक्सर नेटवर्क की समस्या या महंगे प्लान्स से परेशान होकर लोग अपनी टेलीकॉम कंपनी बदलना चाहते हैं। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) सुविधा से आप अपना पुराना मोबाइल नंबर बदले बिना ही किसी भी दूसरी टेलीकॉम कंपनी में स्विच कर सकते हैं। यह प्रक्रिया बेहद सरल और पारदर्शी है, जिसे आप कुछ ही आसान स्टेप्स में पूरा कर सकते हैं।
{"_id":"6aa1567f112d0f6843087815","slug":"how-to-port-mobile-number-without-changing-it-complete-mnp-process-guide-in-hindi-2026-09-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिना नंबर बदले ऐसे बदलें अपनी टेलीकॉम कंपनी, जानें सिम पोर्ट कराने की आसान प्रक्रिया","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बिना नंबर बदले ऐसे बदलें अपनी टेलीकॉम कंपनी, जानें सिम पोर्ट कराने की आसान प्रक्रिया
Wed, 09 Sep 2026 06:22 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 09 Sep 2026 06:22 PM IST
MNP Step by Step Guide: अगर आप भी अपना मोबाइल नंबर बिना बदले अपनी टेलिकॉम कंपनी को बदलना चाहते है तो ये खबर आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि मोबाइल नंबर पोर्ट करने की पूरी प्रक्रिया क्या होती है।
विज्ञापन
मोबाइल नंबर पोर्ट कराने का तरीका
- फोटो : AI
यूपीसी कोड जनरेट करने का तरीका
- फोटो : Adobe Stock
यूपीसी कोड जनरेट करने का तरीका
- सिम पोर्ट कराने की शुरुआत मैसेज भेजने से होती है। अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं और बड़े अक्षरों में 'PORT' लिखकर स्पेस दें, फिर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- इस मैसेज को 1900 नंबर पर भेज दें। इसके जवाब में आपको एक यूनिक पोर्टिंग कोड (UPC) प्राप्त होगा। यह कोड एक निश्चित समय के लिए ही मान्य होता है।
नजदीकी स्टोर पर जाएं और प्रक्रिया पूरी करें
- फोटो : Adobe Stock
नजदीकी स्टोर पर जाएं और प्रक्रिया पूरी करें
- यूपीसी कोड मिलने के बाद आप जिस नई कंपनी में जाना चाहते हैं, उसके नजदीकी सर्विस सेंटर या रिटेलर के पास जाएं।
- वहां अपना पोर्टिंग कोड दिखाएं और पहचान पत्र के तौर पर अपना आधार कार्ड या अन्य वैध दस्तावेज जमा करें।
- स्टोर ऑपरेटर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करेगा, जिसके बाद आपको एक नया सिम कार्ड दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिफंड, एसएमएस और 90 दिनों के जरूरी नियम
- फोटो : Adobe Stock
रिफंड, एसएमएस और 90 दिनों के जरूरी नियम
- पोर्टिंग प्रक्रिया शुरू करने के लिए आपके पुराने सिम में एसएमएस भेजने वाला रिचार्ज होना जरूरी है।
- ध्यान रखें कि पोर्ट कराते ही पुराना बचा हुआ रिचार्ज खत्म हो जाता है और आपको नई कंपनी का नया प्लान लेना पड़ता है।
- इसके अलावा, पोर्टिंग के दौरान लगभग एक दिन के लिए एसएमएस सेवा बंद रहती है और एक बार पोर्ट कराने के बाद अगले 90 दिनों तक दोबारा पोर्ट नहीं करा सकते।
विज्ञापन
सुरक्षा और रिटेंशन ऑफर्स का रखें ध्यान
- फोटो : Adobe Stock
सुरक्षा और रिटेंशन ऑफर्स का रखें ध्यान
- अपना यूपीसी कोड कभी भी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ शेयर न करें, क्योंकि इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है।
- पोर्ट का मैसेज भेजते ही आपकी पुरानी कंपनी आपको रोकने के लिए आकर्षक ऑफर्स या सस्ते प्लान दे सकती है।
- अगर आप चाहें तो अपनी पोर्टिंग कैंसिल करके पुरानी कंपनी में बने रह सकते हैं। नई सिम आमतौर पर 3 से 5 दिनों में चालू हो जाती है।