फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bureau Of Immigration: 1 सितंबर से बदल जाएगा एयरपोर्ट का ये नियम, इंटरनेशनल यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Tue, 25 Aug 2026 10:08 AM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 25 Aug 2026 10:08 AM IST
सार
Register For Event

Hassle-Free Travel: विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए 1 सितंबर से इमिग्रेशन की प्रक्रिया आसान होने जा रही है। देश के सभी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास पर इमिग्रेशन की फिजिकल स्टैंपिंग खत्म कर दी जाएगी।

विज्ञापन
International Travel Update: No More Immigration Stamps on Boarding Passes From September 1
विदेश जाने वालों के लिए बड़ी खबर - फोटो : AI
विदेश जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचने के बाद चेक-इन, सिक्योरिटी और इमिग्रेशन जैसी कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। इनमें बोर्डिंग पास पर मुहर लगवाने की प्रक्रिया भी शामिल रही है। अब इस प्रक्रिया को खत्म किया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन यानी बीओआई ने 1 सितंबर से देश के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर बोर्डिंग पास की फिजिकल स्टैंपिंग बंद करने का फैसला किया है। इस बदलाव का सीधा फायदा विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगा और इमिग्रेशन प्रक्रिया पहले के मुकाबले आसान हो सकती है।

 
International Travel Update: No More Immigration Stamps on Boarding Passes From September 1
विदेश जाने वालों के लिए बड़ी खबर - फोटो : AI Generated

क्यों लिया गया यह फैसला?
बोर्डिंग पास पर इमिग्रेशन की मुहर लगवाने में यात्रियों को समय और असुविधा का सामना करना पड़ता था। कई बार स्टैंप ठीक से नहीं लगने पर बोर्डिंग पास को दोबारा स्कैन करना पड़ता था। इससे तकनीकी दिक्कतें भी सामने आती थीं। इन परेशानियों को देखते हुए बीओआई ने एयरपोर्ट अथॉरिटीज को नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं।

International Travel Update: No More Immigration Stamps on Boarding Passes From September 1
विदेश जाने वालों के लिए बड़ी खबर - फोटो : AI Generated

अब कैसे होगा इमिग्रेशन?
1 सितंबर से अंतरराष्ट्रीय यात्री अपने स्मार्टफोन पर ई-बोर्डिंग पास दिखा सकेंगे। इमिग्रेशन काउंटर पर अधिकारी डिजिटल बोर्डिंग पास को स्कैन करेंगे और इसके आधार पर इमिग्रेशन क्लियरेंस दिया जाएगा। अगर किसी यात्री के पास पेपर या प्रिंटेड बोर्डिंग पास है तो वह भी स्वीकार किया जाएगा। हालांकि उस पर भी इमिग्रेशन की कोई फिजिकल मुहर नहीं लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Travel Update: No More Immigration Stamps on Boarding Passes From September 1
विदेश जाने वालों के लिए बड़ी खबर - फोटो : AdobeStock

CISF की स्टैंपिंग को लेकर भी जान लें
सुरक्षा जांच के दौरान CISF की ओर से बोर्डिंग पास पर स्टैंप लगाने की प्रक्रिया पहले ही बंद की जा चुकी है। यह नियम घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों यात्रियों पर लागू है। CISF जवान सुरक्षा जांच के दौरान पहचान कंफर्म करने के लिए बोर्डिंग पास देखते हैं। इसलिए सुरक्षा गेट पर स्टैंप लगवाने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
International Travel Update: No More Immigration Stamps on Boarding Passes From September 1
विदेश जाने वालों के लिए बड़ी खबर - फोटो : Adobe Stock

पासपोर्ट पर भी खत्म हो सकती है मुहर
बोर्डिंग पास की स्टैंपिंग बंद करने के बाद सरकार भारतीय पासपोर्ट धारकों के पासपोर्ट पर लगने वाली इमिग्रेशन एंट्री और एग्जिट की फिजिकल स्टैंपिंग खत्म करने की दिशा में भी पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी कर रही है।अगर यह पायलट सफल रहा तो देश के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पासपोर्ट स्टैंपिंग भी खत्म हो सकती है। इससे भारत की एयर ट्रैवल व्यवस्था और ज्यादा डिजिटल और कॉन्टैक्टलेस बनाने की दिशा में कदम बढ़ेगा।

Solar Panel: सोलर पैनल लगवाने जा रहे हैं? सिर्फ किलोवाट देखकर न खरीदें, इन्वर्टर की ये बात जरूर जान लें

Train Cancelled: त्योहार पर घर जाने वाले ध्यान दें! सितंबर-अक्तूबर में कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देखें लिस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed