Third Party Car Insurance: नया वाहन खरीदते ही उसका इंश्योरेंस यानी बीमा कराना मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अनिवार्य होता है। लेकिन अक्सर गाड़ी मालिक थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और कॉम्प्रेहेसिव यानी साधारण इंश्योरेंस के बीच के फर्क को समझ नहीं पाते हैं। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस सिर्फ सड़क दुर्घटना में किसी दूसरे व्यक्ति, उसकी गाड़ी या संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई करता है।
वहीं साधारण इंश्योरेंस आपकी अपनी गाड़ी की चोरी, दुर्घटना में हुए नुकसान या प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा प्रदान करता है। आसान शब्दों में कहें तो दोनों बीमों के अधिकार और सुरक्षा का दायरा बिल्कुल अलग होता है। आइए इस लेख में इन दोनों इंश्योरेंस के बारे में विस्तार से जानते हैं, ताकी आप अपनी जरूरत के हिसाब से अपनी गाड़ी के लिए इंश्योरेंश खरीद सकें।
2 of 5
ऑनलाइन बीमा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
कानूनी अनिवार्यता और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के नियम
- भारतीय कानूनों के अनुसार सड़कों पर गाड़ी चलाने के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस होना कानूनी रूप से अनिवार्य है।
- अगर आपकी गाड़ी से किसी अन्य व्यक्ति को चोट पहुंचती है या नुकसान होता है, तो बीमा कंपनी पीड़ित पक्ष को आर्थिक मुआवजा देती है।
3 of 5
कॉम्प्रिहेंसिव यानी साधारण इंश्योरेंस के बड़े फायदे
- फोटो : Adobe Stock
कॉम्प्रिहेंसिव यानी साधारण इंश्योरेंस के बड़े फायदे
- साधारण इंश्योरेंस में थर्ड पार्टी कवर के साथ-साथ आपकी खुद की गाड़ी का 'ओन डैमेज' कवर भी शामिल होता है।
- दुर्घटना, आग लगने, चोरी होने या किसी प्राकृतिक आपदा में गाड़ी को नुकसान पहुंचने पर कंपनी मरम्मत का पूरा खर्च उठाती है।
4 of 5
दोनों इंश्योरेंस के प्रीमियम में कितना होता है अंतर?
- फोटो : Adobe Stock
दोनों इंश्योरेंस के प्रीमियम में कितना होता है अंतर?
- थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का प्रीमियम सरकार और आईआरडीएआई द्वारा तय किया जाता है, जो काफी सस्ता होता है।
- दूसरी ओर, साधारण इंश्योरेंस का प्रीमियम गाड़ी की उम्र, मॉडल, इंजन क्षमता और शहर के हिसाब से तय होता है और यह थोड़ा महंगा हो सकता है।
5 of 5
आपकी गाड़ी के लिए कौन-सा इंश्योरेंस रहेगा बेस्ट
- फोटो : Adobestock
आपकी गाड़ी के लिए कौन-सा इंश्योरेंस रहेगा बेस्ट
- अगर आपकी गाड़ी नई या महंगी है, तो हमेशा साधारण इंश्योरेंस चुनना ही सबसे समझदारी भरा फैसला होता है।
- वहीं अगर आपकी गाड़ी बहुत पुरानी है और कम चलती है, तो आप कानूनी नियमों का पालन करने के लिए सिर्फ थर्ड पार्टी इंश्योरेंस करा सकते हैं।