Geyser Servicing Before Winter: अक्तूबर का महीना शुरु हो चुका है और हम सभी जानते हैं कि सर्दियों का मौसम दस्तक देने वाला है और इसके साथ ही लगभग हर घर में वाटर हीटर यानी गीजर का इस्तेमाल तेजी से शुरू हो जाता है। महीनों तक बंद पड़े रहने के बाद गीजर को बिना जांचे और बिना सर्विस कराए सीधे ऑन करके इस्तेमाल करना बड़े हादसों का कारण हो सकता है।
अक्सर देखा गया है कि लंबे समय तक पानी भरा रहने से गीजर के टैंक और हीटिंग एलिमेंट में खारा पानी जम जाता है। इसके अलावा जंग और शॉर्ट सर्किट के कारण पानी में करंट उतरने का भी बड़ा जोखिम रहता है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने और कम बिजली बिल में गर्म पानी पाने के लिए समय पर सर्विसिंग कराना बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।
2 of 5
पानी में करंट उतरने और शॉर्ट सर्किट का खतरा
- फोटो : AI
पानी में करंट उतरने और शॉर्ट सर्किट का खतरा
- महीनों बंद रहने के बाद गीजर के हीटिंग एलिमेंट में जंग लग सकता है।
- खराब एलिमेंट के कारण गीजर के पानी में बिजली का करंट उतरने का गंभीर डर बना रहता है।
- प्रोफेशनल टेकनीशियन से अर्थिंग और वायरिंग की जांच कराने पर इस जानलेवा खतरे को आसानी से टाला जा सकता है।
3 of 5
खारा पानी जमने से घटती है हीटिंग क्षमता
- फोटो : Adobe Stock
खारा पानी जमने से घटती है हीटिंग क्षमता
- हमारे घरों में आने वाले हार्ड वाटर यानी खारे पानी के कारण गीजर के टैंक और एलिमेंट पर सफेद पपड़ी (स्केलिंग) जम जाती है।
- इससे पानी गर्म होने में सामान्य से दोगुना समय लगता है, जिससे बिजली का बिल अत्यधिक आता है।
- सर्विसिंग के दौरान इस परत की सफाई कर दी जाती है।
4 of 5
ऑटो कट-ऑफ और प्रेशर वाल्व का खराब होना
- फोटो : Adobe Stock
ऑटो कट-ऑफ और प्रेशर वाल्व का खराब होने का खतरा
- गीजर में लगा थर्मोस्टेट और सेफ्टी वाल्व पानी अत्यधिक गर्म होने पर पावर को अपने आप बंद कर देता है।
- अगर यह ऑटो कट-ऑफ सिस्टम खराब हो जाए, तो गीजर के अंदर भाप का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।
- इस स्थिति में गीजर का टैंक फटने यानी ब्लास्ट होने का भारी जोखिम रहता है।
5 of 5
सर्विसिंग कराते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान
- फोटो : Adobe Stock
सर्विसिंग कराते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान
- हमेशा किसी अधिकृत या अनुभवी तकनीशियन से ही गीजर की ओवरहालिंग करवाएं।
- सर्विस के समय एनआरवी, थर्मास्टेट और हीटिंग रोड को अच्छे से साफ करवाएं या जरूरत हो तो बदलवा लें।
- इसके अलावा इस्तेमाल के दौरान भी गीजर को लगातार ऑन छोड़ने के बजाय काम पूरा होते ही स्विच ऑफ कर दें।