फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar Bar Association elections on September 11

Amritsar News: अमृतसर बार एसोसिएशन चुनाव 11 सितंबर को

Thu, 20 Aug 2026 06:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Thu, 20 Aug 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Amritsar Bar Association elections on September 11
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। अमृतसर बार एसोसिएशन के चुनाव 11 सितंबर 2026 को होंगे। इस बार करीब 2800 वकील अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव में पहली बार महिला वकीलों को 30 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है।
मतदान के बाद उसी दिन शाम को नतीजे घोषित किए जाएंगे। प्रधान पद के लिए मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है। वर्तमान प्रधान गुरप्रीत सिंह पनेसर और अमनबीर सिंह सियाली के बीच सीधी टक्कर दिख रही है। पूर्व प्रधान प्रदीप सैनी के भी चुनाव लड़ने की चर्चाएं हैं जिससे मुकाबला और रोचक हो गया है।
विज्ञापन

गुरप्रीत सिंह पनेसर ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कार्यकारिणी में महिला वकीलों के लिए 30 फीसदी आरक्षण लागू किया जा रहा है। कार्यकारिणी में महिलाओं के लिए कुल छह सीटें तय की गई हैं। इनमें उप-प्रधान, लाइब्रेरियन, दो वरिष्ठ कार्यकारिणी और दो कार्यकारिणी सदस्य के पद शामिल हैं। प्रधान पद के दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है। महिला आरक्षण के कारण यह चुनाव अमृतसर बार के इतिहास में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अन्य पदों के लिए भी तीन से पांच उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed