{"_id":"6a86d2e2766139f8280ffbd2","slug":"video-sgpc-buses-parked-on-the-heritage-street-in-amritsar-vandalized-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में विरासती मार्ग पर खड़ी एसजीपीसी की बसों में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में विरासती मार्ग पर खड़ी एसजीपीसी की बसों में तोड़फोड़
श्री दरबार साहिब जाने वाले विरासती मार्ग पर स्थित गुरुद्वारा सारागढ़ी साहिब के साथ पार्किंग में खड़ी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बसों में देर रात अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बसों पर गोलियां चलाए जाने की आशंका भी जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार एसजीपीसी की ओर से संगत को विभिन्न गुरुधामों के दर्शन करवाने के लिए इन बसों का संचालन किया जाता है। इन बसों में जबलपुर से अमृतसर पहुंची संगत को आज विभिन्न गुरुधामों के दर्शन करवाने के लिए ले जाने का कार्यक्रम था। इससे पहले ही रात में पार्किंग में खड़ी बसों को निशाना बनाया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही एसजीपीसी की ओर से पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बसों को हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। वहीं, घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि तोड़फोड़ करने वालों की पहचान हो सके। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि बसों पर गोलियां चलाई गई थीं या नुकसान किसी अन्य तरीके से किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।