फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Young man takes his own life in Amritsar distressed by in laws made allegations in video before death

अमृतसर में युवक ने जान दी: ससुराल वालों से परेशान था तेजिंदर सिंह, मौत से पहले वीडियो में लगाए आरोप

Tue, 25 Aug 2026 10:38 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Tue, 25 Aug 2026 10:38 AM IST
सार
Register For Event

तेजिंदर सिंह की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उसका पत्नी के साथ किसी न किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी।

विज्ञापन
Young man takes his own life in Amritsar distressed by in laws made allegations in video before death
मृतक तेजिंदर सिंह - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

अमृतसर के वेरका इलाके में ससुराल वालों से परेशान एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान तेजिंदर सिंह के रूप में हुई है। आत्महत्या करने से पहले तेजिंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तेजिंदर सिंह की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उसका पत्नी के साथ किसी न किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। परिजनों का आरोप है कि जब तेजिंदर उसे मायके से वापस लेने जाता था तो ससुराल वालों की ओर से उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता था।
विज्ञापन


मृतक के भाई कुलविंदर सिंह ने बताया कि तेजिंदर पिछले काफी समय से मानसिक तनाव में चल रहा था। उन्होंने बताया कि आत्महत्या करने से पहले तेजिंदर ने एक वीडियो बनाई और उसमें अपनी मौत के लिए ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो और परिवार के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed