{"_id":"6a87c0202f5055cff8034199","slug":"farmer-leader-brother-murder-alleged-killer-body-found-in-same-house-in-tarn-taran-2026-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में शव बरामद: किसान नेता के भाई की 12 अगस्त को हुई थी हत्या, अब उसी के घर से मिली हत्यारोपी की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तरनतारन में शव बरामद: किसान नेता के भाई की 12 अगस्त को हुई थी हत्या, अब उसी के घर से मिली हत्यारोपी की लाश
Fri, 21 Aug 2026 08:34 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन
Published by: Nivedita
Updated Fri, 21 Aug 2026 08:34 AM IST
सतपाल पाला की हत्या 12 अगस्त को लवजीत सिंह ने गोली मारकर की थी। पुलिस ने पाला हत्याकांड में लवजीत समेत तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया था। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तरनतारन जिले में भारतीय किसान यूनियन मझैल ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह के भाई पाला की हत्या के आरोपी लवजीत सिंह का शव मिला है। वीरवार को लवजीत का खून से लथपथ शव सतनाम सिंह के गांव बूह स्थित घर से बरामद हुआ। सूत्रों के अनुसार इस घटना को हत्या के बदले के तौर पर देखा जा रहा है।
मृतक लवजीत सिंह के शव पर गोली और तलवार के निशान पाए गए हैं। सतनाम सिंह के पिता दलबीर सिंह ने बताया कि कुछ कार सवार उनके घर में लवजीत का शव फेंककर भाग गए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घटना के समय सतनाम सिंह घर पर मौजूद नहीं थे। यह घटना सतपाल पाला के भोग से ठीक एक दिन पहले हुई है।
सतपाल पाला की हत्या 12 अगस्त को लवजीत सिंह ने गोली मारकर की थी। पुलिस ने पाला हत्याकांड में लवजीत समेत तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया था। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। हरिके थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भोग से एक दिन पहले आरोपी लवजीत सिंह का शव सतनाम के घर से मिला। इस घटना से कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस इसे बदले की कार्रवाई मानकर गहनता से जांच कर रही है। पाला हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहले से ही सक्रिय थी।

मुक्तसर में किराए के मकान में मिले पुरुष-महिला के शव
मुक्तसर के नामदेव नगर में वीरवार शाम एक किराए के मकान से एक पुरुष और एक महिला के शव बरामद हुए।
मृतक पुरुष की पहचान जसविंदर सिंह (47) निवासी गांव बाम के रूप में हुई है। वह पिछले पांच-छह साल से इस मकान में किराए पर रह रहा था। महिला की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस को जसविंदर सिंह का शव पंखे से लटका मिला, जबकि महिला का शव चारपाई पर पड़ा था। थाना सिटी की थानाध्यक्ष रविंदर कौर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।