{"_id":"6a8bb66c3e5c0bd8e306756d","slug":"pu-student-union-election-nominations-today-campaigning-intensifies-from-hostels-to-canteens-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू छात्र संघ चुनाव: नामांकन आज, हॉस्टल से कैंटीन तक प्रचार तेज; छह संगठनों ने उतारे अध्यक्ष पद के दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू छात्र संघ चुनाव: नामांकन आज, हॉस्टल से कैंटीन तक प्रचार तेज; छह संगठनों ने उतारे अध्यक्ष पद के दावेदार
Mon, 24 Aug 2026 10:26 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:26 AM IST
पीयू छात्र संघ चुनाव के लिए आज नामांकन प्रक्रिया के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी और दोपहर में नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। 25 अगस्त को उम्मीदवारों की अंतिम सूची सामने आएगी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के डीएवी काॅलेज में नामांकन से पहले सख्त इंतजाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्र राजनीति अब पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आने लगी है। आज छात्र संगठनों ने अपने उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल किए।
छह संगठनों ने अध्यक्ष पद के लिए उतारे चेहरे
अभी तक आईसा, सत्थ, एबीवीपी, एनएसयूआई, एसैप, पीयूडीएफ और एएसए ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है। अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी से अंकित बिढान, पीयूडीएफ से अरमान सिंह, एनएसयूआई से गुरमन सिद्धू, एसैप से आदिल बराड़, आईसा से अरमान सिंह और सत्थ से दर्शप्रीत सिंह के मैदान में उतरने की तैयारी है। वाइस प्रेसिडेंट पद पर एनएसयूआई से आकांक्षा ठाकुर और आईसा से अमीन उम्मीदवार होंगी। एएसए से रमनीक परोचा मैदान में हैं, हालांकि उनका पद अभी स्पष्ट नहीं किया गया है।
हॉस्टल से सफाई और फंड तक, मुद्दों की फेहरिस्त तैयार
इस बार छात्र संगठनों ने सुरक्षा, हॉस्टल की समस्याओं, कैंपस की सफाई व्यवस्था और फंड के इस्तेमाल में पारदर्शिता को प्रमुख मुद्दा बनाया है। संगठन विद्यार्थियों की रोजमर्रा की परेशानियों को चुनावी एजेंडे में शामिल कर रहे हैं। हॉस्टल से लेकर स्टूडेंट्स सेंटर तक छात्र संगठनों की गतिविधियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया से कैंटीन तक प्रचार तेज
चुनाव प्रचार के लिए सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। हॉस्टलों, कैंटीन और स्टूडेंट्स सेंटर में छात्रों से संपर्क किया जा रहा है। स्टिकर और पोस्टर के जरिये भी प्रचार अभियान को धार दी जा रही है। पिछले साल कई छात्र संगठनों ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था।
इस बार अभी तक किसी संगठन ने गठबंधन की घोषणा नहीं की है। ऐसे में नामांकन के बाद तस्वीर और साफ होगी। सोमवार को दावेदारों के सामने आते ही पीयू की छात्र राजनीति में मुकाबला और तेज होने की उम्मीद है।