जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी युवती: बीए फाइनल की छात्रा थी महकप्रीत कौर, मिली दर्दनाक मौत
पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के 66 फीट रोड स्थित जालंधर हाइट्स में बीए फाइनल की 21 वर्षीय छात्रा महकप्रीत कौर की 10वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना शनिवार शाम को सामने आई। परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार के अनुसार, महकप्रीत सुबह टहलते हुए बिल्डिंग की बालकनी की ओर गई थी, जहां से वह नीचे गिर गई। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। महकप्रीत कौर एपीजे कॉलेज में बीए फाइनल ईयर की छात्रा थी। परिवार के अनुसार वह पढ़ाई में होनहार थी।
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है कि वह परीक्षा में फेल हुई थी या पढ़ाई से जुड़ी किसी परेशानी के कारण यह कदम उठाया गया। परिवार ने बताया कि महकप्रीत डिप्रेशन की दवा ले रही थी। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है। जालंधर हाइट्स चौकी के इंचार्ज जसवीर चंद के अनुसार, छात्रा को गिरने से गंभीर अंदरूनी चोटें आई थीं। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और उसका मोबाइल फोन भी कब्जे में लेकर जांच की, लेकिन मोबाइल में कोई ऐसी जानकारी नहीं मिली जो घटना का कारण स्पष्ट कर सके।
जांच के बाद मोबाइल परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस को घटनास्थल से भी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। महकप्रीत के पिता अटारी बाजार में स्पोर्ट्स शूज की दुकान चलाते हैं। परिवार में उसकी एक बड़ी बहन और छोटा भाई है। बड़ी बहन बेंगलुरु में पढ़ाई कर रही है, जबकि छोटा भाई 10वीं कक्षा में पढ़ता है। थाना सदर के प्रभारी संजीव सूरी ने बताया कि परिवार के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जांच के तथ्यों और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।