फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Democracy will become stronger if women's participation increases: Sandhwan

महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तो लोकतंत्र होगा और मजबूत: संधवां

Fri, 21 Aug 2026 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Democracy will become stronger if women's participation increases: Sandhwan
मोहाली। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि राजनीति और सार्वजनिक जीवन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना मजबूत लोकतंत्र और समावेशी विकास के लिए जरूरी है। वह यूएन वुमेन के ‘शीलीड्ज़’ राज्य स्तरीय कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिला नेता स्थानीय समस्याओं को बेहतर समझती हैं और ऐसी नीतियां बनाने में योगदान दे सकती हैं, जिनका लाभ आम लोगों तक पहुंचे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि महिलाओं और पुरुषों को लेकर बनी असमान धारणाओं में बदलाव जरूरी है। पंजाब सरकार महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण और हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत आयोजित दो दिवसीय आवासीय वर्कशॉप में विभिन्न क्षेत्रों की 47 महिला नेताओं ने हिस्सा लिया। इनका चयन 117 आवेदनों में से किया गया। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के चेवनिंग फेलो डॉ. संदीप सिंह कौड़ा ने कहा कि महिला नेतृत्व निर्णय प्रक्रिया में विविध अनुभव और समावेशी सोच लाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed