फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Panchayat Elections: Voting Begins in 16 Districts Today

राजस्थान: पहले चरण में आज 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों के लिए वोटिंग, हर मतदाता डालेगा 2 वोट

Thu, 22 Oct 2026 06:19 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Thu, 22 Oct 2026 06:19 AM IST
सार
Register For Event

राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में आज 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों के लिए मतदान हो रहा है। 85 लाख से ज्यादा मतदाता 6926 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Panchayat Elections: Voting Begins in 16 Districts Today
चुनाव तैयारियों का जायजा लेते हुए जयपुर कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण में आज, गुरुवार को 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए मतदान होगा। वोटिंग सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। इस चरण में 85 लाख सात हजार 306 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। चुनाव में कुल 6926 उम्मीदवार मैदान में हैं।

विज्ञापन

दो पदों के लिए डालने होंगे दो वोट

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में प्रत्येक मतदाता को दो वोट डालने होंगे। इसके लिए मतदान केंद्रों पर दो ईवीएम रखी जाएंगी। मतदाता एक ईवीएम पर जिला परिषद सदस्य और दूसरी ईवीएम पर पंचायत समिति सदस्य के लिए वोट डालेंगे। मतदान के लिए कुल 9886 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढें-जयपुर: युवती को ब्लैकमेल करने का आरोप, तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर तुड़वाए शादी के रिश्ते

विज्ञापन
विज्ञापन

16 जिलों में मतदान, इन दलों के बीच मुकाबला

पहले चरण में अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर, फलोदी, कोटा, नागौर, पाली, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर में मतदान होगा।

इन चुनावों में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। वहीं, आदिवासी बहुल इलाकों में भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) की मौजूदगी भी चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकती है। कुछ क्षेत्रों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) और निर्दलीय उम्मीदवार भी मुकाबले में हैं।

वोटर आईडी नहीं है तो भी डाल सकेंगे वोट

मतदाता सूची में नाम होने पर वोटर आईडी कार्ड के अलावा राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मान्य अन्य पहचान दस्तावेजों के आधार पर भी मतदान किया जा सकेगा। इसलिए मतदान केंद्र जाने से पहले मतदाता अपने साथ मान्य पहचान पत्र जरूर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed