फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather: Monsoon Exit Nears, Rain May Return After October 6

राजस्थान से मानसून की विदाई अंतिम दौर में: अगले 48 घंटे में लौटेगा मानसून, छह अक्टूबर के बाद फिर बारिश के आसार

Fri, 02 Oct 2026 06:37 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 02 Oct 2026 06:37 AM IST
सार
Register For Event

राजस्थान से मानसून की विदाई अंतिम दौर में है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि छह अक्टूबर के बाद उत्तरी और पूर्वी जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Weather: Monsoon Exit Nears, Rain May Return After October 6
राजस्थान मौसम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई अब अंतिम दौर में है। प्रदेश के बचे हिस्सों से भी अगले 48 घंटे में मानसून लौटने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इसके बाद राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

आज दो अक्टूबर को राजस्थान में मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के किसी भी हिस्से के लिए बारिश या खराब मौसम की चेतावनी जारी नहीं की है। अगले कुछ दिनों में भी तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन

अक्टूबर के पहले सप्ताह में शुष्क रहेगा मौसम
मानसून की विदाई के बाद अक्टूबर के शुरुआती दिनों में बारिश की गतिविधियां काफी सीमित रहने की संभावना है। दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक का असर कई इलाकों में महसूस हो सकता है।बीते 24 घंटे में भी राज्य का मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। राजसमंद के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। आमेट में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं पिलानी में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 अक्टूबर के बाद फिर बारिश का दौर?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 6 अक्टूबर के बाद उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। 7 और 8 अक्टूबर को उत्तरी तथा पूर्वी जिलों में बिखरी बारिश की संभावना जताई गई है।इसके बाद 9 से 11 अक्टूबर के बीच आंधी और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, मौजूदा IMD चेतावनी में 8 अक्टूबर तक राजस्थान के दोनों मौसम उपखंडों के लिए कोई चेतावनी नहीं है।

इस बार सामान्य से कम बारिश
राजस्थान में इस मानसून सीजन में सामान्य से करीब 18 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। 1 जून से 30 सितंबर के बीच प्रदेश में लगभग 358 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 435.6 मिमी मानी जाती है।

यह भी पढें- एसीबी का शिकंजा: वन पट्टे की फाइल आगे बढ़ाने के लिए मांगी रिश्वत, पांच हजार लेते वनरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

दिन में गर्मी, रात में बढ़ेगी ठंडक
मानसून की विदाई के साथ तापमान में फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिलानी और श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। दूसरी ओर उदयपुर, सिरोही और माउंट आबू जैसे इलाकों में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है।

जयपुर में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। यानी आने वाले दिनों में राजस्थान में दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंडक का असर देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed