फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP MLA Sudhir Sharma questioned at Vigilance Headquarters shimla, a large number of supporters also gather.

Shimla: विजिलेंस मुख्यालय में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा से पूछताछ, बड़ी संख्या में समर्थक भी जुटे

Fri, 21 Aug 2026 04:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Aug 2026 04:40 PM IST
सार
Register For Event

धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा शुक्रवार को शिमला के खलीनी स्थित राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) मुख्यालय पहुंचे। 

विज्ञापन
BJP MLA Sudhir Sharma questioned at Vigilance Headquarters shimla, a large number of supporters also gather.
विजिलेंस मुख्यालय में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा व अन्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत धर्मशाला में दर्ज प्राथमिकी की जांच के सिलसिले में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा शुक्रवार को शिमला के खलीनी स्थित राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) मुख्यालय पहुंचे। विजिलेंस  मुख्यालय की ओर से पूछताछ के लिए सुधीर को अलग से नोटिस जारी किया गया है। जबकि धर्मशाला कार्यालय में मामला पहले से दर्ज है। वहीं सुधीर शर्मा के पहुंचने के साथ ही बड़ी संख्या में समर्थक की विजिलेंस मुख्यालय के बाहर जुट गए।  बता दें, इससे पहले राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (विजिलेंस) ने मंगलवार को आय से अधिक संपत्ति मामले में धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा से करीब ढाई घंटे पूछताछ की थी। विजिलेंस ने उन्हें पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। इस दाैरान उन्होंने बीएनएसएस 2023 की धारा 35 के तहत जारी नोटिस का लिखित जवाब सौंपा।

विज्ञापन



विजिलेंस के अनुसार, विधायक से नोटिस के माध्यम से प्राथमिक जांच के दौरान अनुपलब्ध या असत्यापित वित्तीय और दस्तावेजी रिकॉर्ड मांगा गया था। इनमें शेयरों और प्रतिभूतियों की खरीद, बिक्री व सरेंडर से संबंधित जानकारी के साथ डीमेट खाते, ब्रोकर और बैंकिंग ट्रेल शामिल थे। इसके अलावा, अचल संपत्तियों की खरीद-फरोख्त और बैंकिंग विवरण, वाहनों की खरीद व उनके वित्तपोषण का रिकॉर्ड, अनसिक्योर्ड लोन व एडवांस, निवेश, बैंक खाते और अन्य वित्तीय परिसंपत्तियों की जानकारी मांगी गई थी। वहीं, भारत और विदेश में विधायक या उनके परिवार के सदस्यों के स्वामित्व अथवा लाभ वाली सभी चल-अचल संपत्तियों का पूरा ब्योरा भी मांगा गया था। विजिलेंस के मुताबिक, पूर्व सूचना के बावजूद ये महत्वपूर्ण दस्तावेज पेश नहीं किए गए और विधायक की ओर से अतिरिक्त समय मांगा गया। अब विजिलेंस मुख्यालय की ओर से भी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed