फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dodra kwar unregistered clinic sealed without medical degree himachal

शिमला : डोडरा क्वार में बिना डिग्री और पंजीकरण चल रहा क्लीनिक सील, छापे में मिलीं दवाइयां और इंजेक्शन

Mon, 24 Aug 2026 11:33 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 24 Aug 2026 11:33 AM IST
सार
Register For Event

शिमला जिले के डोडरा क्वार क्षेत्र में एसडीएम, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बिना वैध डिग्री और पंजीकरण चल रहे क्लीनिक पर छापा मारकर उसे सील कर दिया। निरीक्षण के दौरान संचालक कोई वैध चिकित्सा डिग्री, डिप्लोमा या पंजीकरण प्रमाणपत्र नहीं दिखा सका। क्लीनिक से इंजेक्शन, दवाइयां, सिरिंज, चिकित्सकीय सामग्री और शेड्यूल एच श्रेणी की दवाइयां बरामद हुई हैं। संचालक के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
dodra kwar unregistered clinic sealed without medical degree himachal
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शिमला जिले के डोडरा क्वार क्षेत्र में बिना वैध चिकित्सा डिग्री और पंजीकरण के संचालित किए जा रहे एक क्लीनिक पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने क्लीनिक पर छापा मारकर इसे सील कर दिया। निरीक्षण के दौरान टीम को कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं।

विज्ञापन


जांच के दौरान क्लीनिक संचालक मौके पर वैध पंजीकरण प्रमाणपत्र पेश नहीं कर सका। अधिकारियों के अनुसार क्लीनिकल प्रतिष्ठान पंजीकरण और विनियमन अधिनियम के तहत क्लीनिक का पंजीकरण अनिवार्य है। इसके बावजूद संचालक के पास पंजीकरण से संबंधित आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले।
विज्ञापन


डिग्री और पंजीकरण के दस्तावेज नहीं मिले
संयुक्त टीम के निरीक्षण के दौरान संचालक मान्य चिकित्सा डिग्री, डिप्लोमा या व्यावसायिक पंजीकरण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद प्रशासन ने क्लीनिक की गतिविधियों को नियमों के विपरीत मानते हुए मौके पर कार्रवाई की। टीम को क्लीनिक से विभिन्न प्रकार के इंजेक्शन, दवाइयां, सिरिंज और अन्य चिकित्सकीय सामग्री मिली। यहां रक्तचाप जांचने के लिए मशीनें भी उपलब्ध थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शेड्यूल एच दवाइयां भी मिलीं
निरीक्षण के दौरान क्लीनिक में शेड्यूल एच श्रेणी की दवाइयां भी पाई गईं। अधिकारियों ने क्लीनिक में उपलब्ध दवाओं और चिकित्सकीय सामग्री का निरीक्षण किया। बिना आवश्यक डिग्री और पंजीकरण के चिकित्सा सेवाएं संचालित किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने क्लीनिक को सील कर दिया।

संचालक के खिलाफ कार्रवाई जारी
प्रशासन की ओर से क्लीनिक संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि बिना वैध योग्यता और आवश्यक पंजीकरण के चिकित्सा गतिविधियां संचालित करना लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है।

चिकित्सा अधिकारी डोडरा क्वार सचिन ठाकुर ने कहा कि डोडरा क्वार क्षेत्र में बिना डिग्री और पंजीकरण के चल रहे क्लीनिक पर एसडीएम, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed