फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ritesh sharma president police medal kangra ssb cm sukhu

हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा जिले के रितेश शर्मा राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए नामित, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

Mon, 24 Aug 2026 11:04 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 24 Aug 2026 11:04 AM IST
सार
Register For Event

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा के घलोर निवासी एवं सशस्त्र सीमा बल में सेवारत रितेश शर्मा को राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए नामित किए जाने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान रितेश शर्मा के अदम्य साहस और वीरता ने हिमाचल का मान बढ़ाया है। उन्होंने रितेश की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि हिमाचल को उन पर गर्व है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
ritesh sharma president police medal kangra ssb cm sukhu
रितेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कांगड़ा जिले के घलोर निवासी एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) में सेवारत रितेश शर्मा को 'राष्ट्रपति पुलिस पदक' के लिए नामित किए जाने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने रितेश शर्मा की वीरता और देशसेवा की भावना की सराहना करते हुए इसे पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कश्मीर घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान रितेश शर्मा के अदम्य साहस और वीरता ने हिमाचल का मान बढ़ाया है। कठिन परिस्थितियों में देश की सुरक्षा के लिए उनके योगदान को प्रदेश के लिए गर्व की उपलब्धि बताया गया है।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने कहा कि रितेश शर्मा की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। देश की सेवा के लिए उनके समर्पण, साहस और कर्तव्यनिष्ठा से युवा आगे बढ़ने और राष्ट्रहित में योगदान देने की प्रेरणा ले सकते हैं।

घलोर निवासी रितेश शर्मा का राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए नामित होना उनके परिवार और क्षेत्र के साथ-साथ पूरे कांगड़ा जिले और हिमाचल प्रदेश के लिए सम्मान की बात है। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed