फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly monsoon session third day ruckus job guarantee

हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र: तीसरे दिन भी हो सकता है हंगामा, परिसर में प्रदर्शन के आसार

Mon, 24 Aug 2026 10:26 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 24 Aug 2026 10:26 AM IST
सार
Register For Event

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सोमवार को भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव के आसार हैं। सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे शुरू होगी। इससे पहले दोनों विधायक दलों की बैठकें हो सकती हैं। प्रश्नकाल में प्रदेश की विभिन्न श्रेणियों में रिक्त पदों और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी है। पिछले दिनों वंदे मातरम और राष्ट्रगान को लेकर हुए विवाद का असर भी सदन और परिसर में दिखाई दे सकता है।

विज्ञापन
himachal assembly monsoon session third day ruckus job guarantee
हिमाचल प्रदेश विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सोमवार को सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे से शुरू होगी। कार्यवाही शुरू होने से पहले दोनों विधायक दल विधानसभा परिसर में बैठक कर रणनीति तय कर सकते हैं। दोपहर बाद शुरू होने वाली सदन की बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे को घेरने की तैयारी में हैं। वहीं, विधानसभा परिसर में दोनों दलों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन भी जारी रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


सोमवार को दोपहर दो से तीन बजे तक प्रश्नकाल प्रस्तावित है। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू साप्ताहिक शासकीय कार्य सूची के बारे में सदन को अवगत करवाएंगे। इसके बाद विधानसभा सचिव राष्ट्रपति और राज्यपाल से मंजूरी प्राप्त आठ विधेयकों की प्रतियां सदन के पटल पर रखेंगे। इसके अलावा दो अध्यादेशों की प्रतियां भी सदन के पटल पर रखे जाने का कार्य सूची में शामिल है।
विज्ञापन


सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के अलावा नियम 130 के तहत चर्चा भी प्रस्तावित है। हालांकि पिछले दो दिनों में वंदे मातरम और राष्ट्रगान को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बढ़ी तनातनी का असर सोमवार को भी दिखाई देने के आसार हैं। दोनों दल इस मुद्दे पर एक-दूसरे के खिलाफ आक्रामक रुख अपना सकते हैं। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले दोनों विधायक दलों की बैठकें होने की संभावना है। इनमें विधायक दल अपने-अपने मुद्दों पर चर्चा कर एक-दूसरे को घेरने की रणनीति बनाएंगे। इसके बाद विधानसभा परिसर में प्रदर्शन भी जारी रह सकते हैं। सदन की अब तक दो दिन की कार्यवाही कुछ समय के लिए ही चली है। परिसर में प्रदर्शन चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी की गारंटियों पर गरमा सकता है माहौल
सोमवार को प्रश्नकाल में विपक्ष सरकार को रोजगार के मुद्दे पर घेरने की तैयारी कर चुका है। प्रदेश में विभिन्न श्रेणियों की रिक्तियों पर विपक्ष के विधायक जीतराम कटवाल प्रश्न करेंगे। यह प्रश्नकाल में विपक्ष का पहला प्रश्न हो सकता है। इसमें सरकार की ओर से नौकरियों की गारंटी देने के मामले में भाजपा सरकार पर निशाने साध सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed