फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Senior citizens informed about health rights and safety.

Shimla News: वरिष्ठ नागरिकों को दी स्वास्थ्य अधिकारों व सुरक्षा की जानकारी

Fri, 21 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Senior citizens informed about health rights and safety.
वरिष्ठ नागरिक दिवस पर किया मार्गदर्शन
विज्ञापन

शिमला। राजधानी के खलीनी स्थित वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र में शुक्रवार को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस उत्साह मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य, अधिकारों और सुरक्षा की जानकारी दी। इस मौके पर नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया। कार्यक्रम संस्थान के राज्य प्रमुख एवं निदेशक डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ। डॉ. राजेश कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार, उनकी समस्याओं और समाज में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।


नेत्र विशेषज्ञ डॉ. गरिमा ने 60 वर्ष के बाद आंखों की देखभाल, नियमित जांच और मोतियाबिंद की जानकारी दी। सहायक कानूनी सहायता रक्षा परिषद की ओर से अंजना ने वरिष्ठ नागरिकों से शोषण और कानूनी सहायता प्राप्त करने के तरीकों पर बात की। नेत्र अधिकारी अर्चना ने आंखों की देखभाल संबंधी जानकारी दी। वरिष्ठ नागरिकों ने कार्यक्रम में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शिविर में उनकी आंखों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article