फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   40 Thousand Seats Vacant In Agra University

आगरा यूनिवर्सिटी: यूपी-पीजी में 40 हजार सीटें खाली, मनपसंद कोर्स में लें प्रवेश, 31 अगस्त तक करा लें पंजीकरण

Thu, 27 Aug 2026 10:43 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 27 Aug 2026 10:43 AM IST
सार
Register For Event

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध 578 कॉलेजों में यूजी, पीजी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की करीब 40 हजार सीटें अभी खाली हैं। छात्रों को पसंदीदा पाठ्यक्रम में प्रवेश का एक और मौका देते हुए विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है।

विज्ञापन
40 Thousand Seats Vacant In Agra University
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक में अभी करीब 40 हजार सीटें खाली हैं। ऐसे में अभ्यर्थी अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की तिथि 31 अगस्त तक कर दी है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक प्रो. मनुप्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय से 578 कॉलेज संबद्ध हैं। इनमें स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में 2.06 लाख सीटें हैं। अभी 2026-27 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया संचालित हो रही है। इनमें विभिन्न पाठ्यक्रमों में 1.65 लाख सीटों के लिए ही पंजीकरण हुआ है। ऐसे में अभी 40 हजार सीटें और रिक्त हैं।
विज्ञापन


निजी कॉलेजों में भारी संख्या में सीट खाली रहने पर इनकी एसोसिएशन ने तिथि बढ़ाने की मांग की थी। छात्र हित में कुलपति ने आवेदन का एक और मौका दे दिया है। डॉ. भीमराव आंबेडकर सेल्फ फाइनेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी कृपाल सिंह आर्य ने बताया कि निजी कॉलेजों में सीटें खाली रह गईं। हजारों छात्र विभिन्न वजह से पंजीकरण नहीं करा सके थे। सीट रिक्त रहने से छात्र और कॉलेज संचालकों को भी नुकसान होता। तिथि बढ़ाने से हजारों छात्रों को प्रवेश लेने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed