{"_id":"6a888e9df4e23f5abd09a10d","slug":"adulterated-milk-being-sold-in-market-food-department-team-sends-17-samples-for-testing-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार पर सक्रिय मिलावटखोर: बाजार में बिक रहा मिलावटी दूध, खाद्य विभाग की टीम ने जांच के लिए भेजे 17 नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार पर सक्रिय मिलावटखोर: बाजार में बिक रहा मिलावटी दूध, खाद्य विभाग की टीम ने जांच के लिए भेजे 17 नमूने
Fri, 21 Aug 2026 11:15 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:15 PM IST
त्योहार पर मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में खाद्य विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। टीम ने शुक्रवार को भी जांच के लिए 17 नमूने भेजे हैं।
विज्ञापन
जांच करती खाद्य विभाग की टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षाबंधन करीब आने की वजह से दूध की तीन गुना तक मांग बढ़ गई है। ऐसे में मुनाफाखोर मिलावटी दूध खपा रहे हैं। बीते दिन मिलावटी 1998 लीटर दूध नष्ट कराया गया था। शुक्रवार को भी खाद्य विभाग की टीम ने टैंकर, डेयरी की जांच करते हुए दूध के 17 नमूने लैब भेजे हैं। रिपोर्ट फेल होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि देवरी रोड गुम्मट स्थित यादव डेयरी के हॉकर और पंचकुइयां चौराहा से एक हॉकर से दूध का नमूना लिया। दयालबाग नगला पदी स्थित भावना डेयरी से दही, भावना द्वारिका स्टेट स्थित पिन्नांकल फूड से पनीर का नमूना लिया गया है।
मदिया कटरा स्थित नीरज डेयरी से क्रीम, घी और मक्खन का नमूना लिया। फतेहाबाद रोड स्थित अमर सिंह, रामनरेश, पुरुषोत्तम सिंह, सतीश सिंह, राहुल यादव की टंकी से दूध का एक-एक नमूना लिया। मानिकपुरा बाह से टैंकर से और मुकेश कुमार की टंकी से एक-एक नमूना लेकर जांच को भेजा है। स्याहीपुरा में रवि के टैंकर और सुनील कुमार की टंकी से भी एक-एक नमूना लिया गया है।