फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire caused by short circuit in the basement of Friends Tower in agra

आगरा न्यूज: संजय प्लेस में फ्लेक्स गोदाम से उठा धुआं, मची अफरातफरी; दमकल ने आधे घंटे में बुझाई आग

Sun, 23 Aug 2026 11:52 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 23 Aug 2026 11:52 AM IST
सार
Register For Event

आगरा के संजय प्लेस स्थित फ्लेक्स गोदाम में आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आधा घंटे में लपटों पर काबू पाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
Fire caused by short circuit in the basement of Friends Tower in agra
fire demo - फोटो : istock

विस्तार

आगरा के संजय प्लेस (हरीपर्वत) स्थित फ्रेंड्स टावर के बेसमेंट में बने फ्लेक्स के गोदाम में शनिवार सुबह शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं निकलने पर प्रथम तल पर बने जिम में आए लोगों को घटना का पता चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दो दमकलों ने पहुंचकर 30 मिनट में आग बुझा ली।
विज्ञापन


फ्रेंडस टावर के बेसमेंट में पुरानी विजय नगर काॅलोनी निवासी श्याम सुंदर माहेश्वरी की फ्लेक्स की दुकान और गोदाम है। इसके अलावा बेसमेंट में कई व्यापारियों के इलेक्ट्राॅनिक उपकरणों के गोदाम हैं। प्रथम तल पर स्थित जिम में शुक्रवार सुबह सात बजे लोग आ रहे थे। तभी कुछ लोगों ने बेसमेंट से धुआं निकलता देखा। इस पर उन्होंने आग पर काबू करने का प्रयास किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन


फ्लेक्स की आग बुझ नहीं पा रही थी। बाद में पुलिस और दमकल ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि आग शाॅर्ट सर्किट से लगी थी, उसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed