{"_id":"6a8908db2bef84680100fdf3","slug":"juhi-babbar-to-star-in-ek-lamha-zindagi-at-sur-sadan-today-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगमंच का छाएगा जादू: सूरसदन में आज गूंजेगी 'एक लम्हा जिंदगी' की प्रेम कहानी, जूही बब्बर निभाएंगी मुख्य भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगमंच का छाएगा जादू: सूरसदन में आज गूंजेगी 'एक लम्हा जिंदगी' की प्रेम कहानी, जूही बब्बर निभाएंगी मुख्य भूमिका
Sat, 22 Aug 2026 07:56 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 22 Aug 2026 07:56 AM IST
आगरा के सूरसदन सभागार में आज ‘एक लम्हा जिंदगी’ नाटक का मंचन होगा, जिसमें जूही बब्बर सोनी निर्देशन के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी। अमर उजाला नाट्य की इस विशेष सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ शाम 6:30 बजे होगा और प्रवेश ई-पास या आमंत्रणपत्र से मिलेगा।
विज्ञापन
जूही बब्बर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला नाट्य की ओर से शनिवार को संजय प्लेस स्थित सूरसदन सभागार में सुप्रसिद्ध नाटक ''एक लम्हा जिंदगी'' (ए लव स्टोरी 1938–1979) का मंचन किया जाएगा। कला और नाट्यप्रेमियों के लिए ख्यातिप्राप्त रंगकर्मी व आगरा के पूर्व सांसद राज बब्बर की बेटी और नाटक की लेखिका जूही बब्बर सोनी विशेष सांस्कृतिक संध्या में निर्देशन और मुख्य अभिनय करेंगी।
यह नाटक मानवीय रिश्तों की गहराई, भावनाओं के उतार-चढ़ाव और जीवन के अनमोल क्षणों को जीवंत रूप में दर्शकों के सामने प्रस्तुत करेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6:30 बजे से होगा। दर्शक दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर ई-पास प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश ई-पास या आमंत्रणपत्र के माध्यम से ही मिलेगा। आयोजकों ने शहर के सभी कला एवं नाट्यप्रेमियों से विशेष सांस्कृतिक आयोजन का आनंद लेने की अपील की है।