फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   raksha bandhan 28 august 2026 date shubh muhurat bhadra pujan rakhi colour according rashi

रक्षाबंधन: भद्रा का साया नहीं, रक्षा सूत्र बांधने के लिए ये है शुभ मुहूर्त; राशि के अनुसार चुनें राखी का रंग

Sat, 22 Aug 2026 06:01 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 22 Aug 2026 06:01 AM IST
सार
Register For Event

रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही बहनें तैयारियों में जुटी हैं। 28 अगस्त को बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधेंगी। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस दिन विशेष मुहूर्त में राखी बांधना काफी शुभ माना जाता है। साथ ही राखी के रंग का भी भाई की राशि के अनुसार के चयन करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
raksha bandhan 28 august 2026 date shubh muhurat bhadra pujan rakhi colour according rashi
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन इस बार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए बहनों को भद्रा की बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। पंचांग के अनुसार 27 अगस्त को ही भद्रा समाप्त हो जाएगी, जबकि 28 को उदयातिथि में पूर्णिमा होने के कारण रक्षाबंधन मनाया जाएगा।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य वेद प्रकाश प्रचेता ने बताया कि श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:08 बजे शुरू होकर 28 अगस्त शुक्रवार सुबह 9:48 बजे तक रहेगी। 28 अगस्त को सूर्योदय के समय पूर्णिमा होने से उदयातिथि के नियम से रक्षाबंधन इसी दिन मनाया जाएगा। 27 अगस्त को शुरू होने वाली भद्रा रात करीब 9:32 बजे समाप्त हो जाएगी। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षा सूत्र बांधने में भद्रा की बाधा नहीं रहेगी।
विज्ञापन


 

सुबह और दोपहर में शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय बताती हैं कि रक्षा सूत्र बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 6:20 से 9:49 बजे तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 12:20 से शाम 4:40 बजे तक भी राखी बांधने का समय अति शुभ रहेगा।

 

चंद्रग्रहण का भी नहीं पड़ेगा असर
28 अगस्त को आंशिक चंद्रग्रहण भी होगा, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार जो ग्रहण जिस स्थान पर दिखाई नहीं देता, वहां उसका सूतक काल मान्य नहीं होता। इसलिए चंद्रग्रहण का रक्षाबंधन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

 
विज्ञापन

राशि के अनुसार चुनें राखी का रंग
ज्योतिषाचार्य पूनम के अनुसार भाई की राशि के अनुसार राखी के रंग का चयन किया जा सकता है। मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वाले भाइयों के लिए लाल, पीले और नारंगी रंग के रेशमी धागे की राखी शुभ मानी गई है। वृषभ, कर्क और तुला राशि वालों के लिए क्रीम और गोल्डन रंग के साथ मोती व क्रिस्टल से बनीं राखियां उपयुक्त हैं। वहीं मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि वाले भाइयों के लिए हरे, नीले, गहरे हरे रंग और क्रिस्टल से बनीं राखियां बांधने की सलाह दी गई है।

 

शुक्रवार और पूर्णिमा का संयोग
इस बार रक्षाबंधन शुक्रवार को पड़ रहा है और इसी दिन पूर्णिमा तिथि भी रहेगी। ज्योतिषीय दृष्टि से शुक्रवार को सुख, सौहार्द और प्रेम से जुड़ा दिन माना जाता है, जबकि पूर्णिमा को चंद्रमा की पूर्णता का प्रतीक माना गया है। ऐसे में शुक्रवार और पूर्णिमा का संयोग पर्व को विशेष बना रहा है।

 

28 अगस्त को संस्कृत दिवस भी
रक्षाबंधन के साथ 28 अगस्त को संस्कृत दिवस भी मनाया जाएगा। इस अवसर पर संस्कृत भाषा, भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें-आगरा में 51 लाख का गांजा पकड़ा: कैंटर में जिस तरह छिपाई नशे की खेप, पुलिस भी हुई हैरान; एक आरोपी गिरफ्तार




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed