फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Posing as CRPF Personnel Abuses Sweet Shop Owner in Agra

Agra: सीआरपीएफ कर्मी बताकर मिठाई विक्रेता से दबंगई, दुकान के सामने खड़ी की कार; फिर जमकर की अभद्रता

Fri, 21 Aug 2026 09:35 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 21 Aug 2026 09:35 AM IST
सार
Register For Event

आगरा के शाहगंज में चार युवकों ने कथित तौर पर खुद को सीआरपीएफ कर्मी बताकर मिठाई विक्रेता दंपती से अभद्रता और धमकी दी। दुकान के सामने कार खड़ी करने से मना करने पर विवाद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तीन दिन बाद चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
Man Posing as CRPF Personnel Abuses Sweet Shop Owner in Agra
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज के किदवई नगर में एक युवक ने खुद को सीआरपीएफ कर्मी बताकर मिठाई की दुकान चलाने वाले दंपती से अभद्रता की। मामले में तीन दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


किदवई नगर, खेरिया मोड़ निवासी मंजू कुशवाह ने बताया कि उनकी घर के बाहर मिठाई की दुकान है। बराबर में ही शराब का ठेका है। 16 अगस्त की शाम एक कार में चार युवक आए। उन्होंने शराब खरीदी। इसके बाद कार उनकी दुकान के सामने खड़ी कर दी। मना करने पर गाली देने लगे।
विज्ञापन


खुद को सीआरपीएफ में बताया। शोर होने पर पति आ गए। उन्होंने विरोध किया तो उन्हें भी धमकाया। बात में पता चला कि एक आरोपी सब्जी की ठेल लगाता है। मामले में थाना शाहगंज में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed