फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railway JE Manoj Saini Dies After Train Accident

रेलवे जेई की मौत: रक्षाबंधन पर घर आने का था वादा, मां पूछती रही कहां है बेटा; कफन में पहुंचा शव

Thu, 27 Aug 2026 10:48 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 27 Aug 2026 10:48 AM IST
सार
Register For Event

सैंया के जाजऊ में रेलवे ट्रैक पर काम करते समय ट्रेन की चपेट में आए रेलवे जेई मनोज सैनी की इलाज के दौरान मौत हो गई और बुधवार को परिजन उनका शव चंदौसी ले गए। रक्षाबंधन पर घर आने का वादा करने वाले मनोज के शव के घर पहुंचने पर मां बेटे को देखने के लिए पूछती रहीं और परिवार गम में डूब गया।

विज्ञापन
Railway JE Manoj Saini Dies After Train Accident
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मां बार-बार पूछती रही-मेरा मनोज कहां है, एक बार उसे दिखा दो। परिजन आंसू छिपाकर उन्हें ढाढ़स बंधाते रहे, क्योंकि मनोज हमेशा के लिए जा चुके थे। सैंया के जाजऊ में रेलवे ट्रैक पर काम करते समय ट्रेन की चपेट में आए चंदौसी निवासी रेलवे जेई मनोज सैनी की मंगलवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। जिस बेटे के सिर पर सेहरा सजने का इंतजार था, बुधवार को उसी का शव कफन में लिपटकर घर पहुंचा।
विज्ञापन


मनोज तीन भाइयों में मझले थे। बड़े भाई बबलू सैनी और छोटे भाई अंकुर सैनी हैं। पिता प्रेमचंद सैनी, मां सुंदरी सैनी और दोनों भाई चंदौसी के बहजोई रोड स्थित पंचमुखी मंदिर सीएल गैस एजेंसी के पास रहते हैं। दोनों भाई पिता के साथ बाजार में मेडिकल स्टोर की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन


मामा भगवान दास सैनी ने बताया कि मंगलवार शाम मनोज के स्टाफ ने फोन करके उनके ट्रेन की चपेट में आने की सूचना दी। बताया कि हादसे में उनके दोनों पैर कट गए हैं और अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही परिजन चंदौसी से आगरा के लिए रवाना हो गए। रात करीब 12 बजे मनोज के पिता प्रेमचंद सैनी, मां सुंदरी, भाई अंकुर और मामा समेत पांच लोग आगरा पहुंचे। यहां उन्हें मनोज की मौत की जानकारी मिली। परिवार के लोग रातभर पोस्टमार्टम हाउस पर भूखे-प्यासे बैठे रहे। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद 3:15 बजे परिजन एसएन मेडिकल काॅलेज स्थित पोस्टमार्टम गृह से शव लेकर चंदौसी रवाना हो गए। परिवार चंदौसी में ही मनोज का अंतिम संस्कार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे प्रयास में पाया था रेलवे में मुकाम
मनोज सैनी ने राजस्थान से एआई ट्रिपल ई करने के बाद नोएडा से बीटेक किया था। रेलवे में नौकरी के लिए उन्होंने लगातार प्रयास किया और तीसरे प्रयास में चयनित हुए। कानपुर-चित्रकूट में प्रशिक्षण के बाद मार्च 2023 में आगरा में उनकी जॉइनिंग हुई थी। तैनाती के दौरान वह मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि के पास रह रहे थे।


रक्षाबंधन पर घर आने का किया था वादा
मनोज अविवाहित थे। उनके लिए रिश्ते आ रहे थे और परिजन लड़की देख रहे थे। परिवार को जल्द उनके सिर पर सेहरा सजने की उम्मीद थी। मनोज ने रक्षाबंधन पर घर आने का वादा भी किया था, लेकिन इससे पहले ही हादसे ने उनकी जान ले ली। बड़े भाई बबलू की शादी हो चुकी है। रेलवे की ओर से अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपये दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed