{"_id":"6a8fe8bff0870489f40ab249","slug":"cisf-jawan-dies-after-falling-from-train-at-aligarh-railway-station-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: दिल्ली पुलिस में चयन की अधूरी रह गई ख्वाहिश, रेलवे स्टेशन पर सीआईएसएफ जवान की ट्रेन से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: दिल्ली पुलिस में चयन की अधूरी रह गई ख्वाहिश, रेलवे स्टेशन पर सीआईएसएफ जवान की ट्रेन से गिरकर मौत
Thu, 27 Aug 2026 01:06 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:06 PM IST
सीआईएसएफ जवान विवेक डागुर दिल्ली पुलिस की शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए आ रहे थे। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर वह ट्रेन से गिर गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के जवान विवेक डागुर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ ) के जवान की बृहस्पतिवार सुबह अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत हो गई। थाना टप्पल क्षेत्र के गांव सालपुर निवासी 23 वर्षीय विवेक डागुर दिल्ली पुलिस की शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए घर आ रहे थे।
विज्ञापन
आरपीएफ के पोस्ट कमांडर अजीत तिवारी के अनुसार सुबह करीब 05:10 बजे मिनी कंट्रोल रूम टूंडला से दाऊद खां-अलीगढ़ स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 1324/20-22 पर किसी व्यक्ति के ट्रेन हादसे का शिकार होने की सूचना मिली। तलाशी लेने पर मिले पहचान संबंधी दस्तावेजों से मृतक की पहचान सीआईएफ जवान विवेक डागुर पुत्र गुलवीर सिंह निवासी गांव सालपुर, तहसील खैर, थाना टप्पल, जिला अलीगढ़ के रूप में हुई।
विज्ञापन
हालांकि विवेक के पास से यात्रा संबंधी कोई टिकट अथवा पास नहीं मिला। चचेरे भाई के बेटे श्यामवीर सिंह और दोस्त दिनेश कुमार ने बताया कि विवेक भुवनेश्वर, ओडिशा स्थित एयरपोर्ट पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली पुलिस की फिजिकल परीक्षा में शामिल होने के लिए घर आ रहे थे।
विज्ञापन